फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   shiva thapa assured of 4th straight Asian Championship medal

एशियाई चैंपियनशिप: शिवा ने पक्का किया लगातार चौथा पदक, सरिता भी सेमीफाइनल में

Tue, 23 Apr 2019 05:02 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Tue, 23 Apr 2019 05:02 PM IST
विज्ञापन
shiva thapa assured of 4th straight Asian Championship medal
शिव थापा - फोटो : File

शिवा थापा मंगलवार को यहां एशियाई चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंच कर भारत के लिए एक और पदक पक्का करने के साथ इस प्रतियोगिता में लगातार चार पदक जीतने वाले पहले भारतीय मुक्केबाज बने जबकि अनुभवी एल सरिता देवी (60 किग्रा) लगभग एक दशक में पहली बार इसके सेमीफाइनल में पहुंची। 

विज्ञापन


विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाले असम के 25 साल इस खिलाड़ी ने लाइटवेट (60 किग्रा) वर्ग के एकतरफा मुकाबले में थाईलैंड के रुजाकर्न जुनत्रोंग को 5-0 से करारी शिकस्त दी। सेमीफाइनल में उनके सामने कजाखस्तान के जाकिर सफिउल्लिन की कड़ी चुनौती से पार पाना होगा। सफिउल्लिन ने 2015 में रजत पदक जीता था।
विज्ञापन


दो बार के राष्ट्रीय चैंपियन थापा ने एशियाई चैंपियनशिप में 2013 में स्वर्ण, 2015 में कांस्य और 2017 में रजत पदक पक्का किया था।  महिलाओं के ड्रा में पूर्व विश्व चैंपियन सरिता ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में खंडित फैसले से कजाखस्तान की रिम्मा वोलोस्सेंको को हराकर पदक पक्का किया। 37 साल की सरिता इससे पहले 2010 में इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची थी जहां उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले बार की रजत पदक विजेता मनीषा ने भी फिलिपिंस की पेटेसिओ जजा नीस को हराकर पदक पक्का किया। थापा के अलावा पुरूषों में आशीष कुमार (75 किग्रा) भी सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहे। उन्होंने सर्वसम्मति से किये गए फैसले में किर्गिस्तान के ओमेरबेक ऊलू बेह्झिगित को शिकस्त दी।  राष्ट्रमंडल मंडल खेलों के कांस्य पदक विजेता नमन तंवर (91 किग्रा) क्वार्टर फाइनल में जॉर्डन के हुसैन ईशाएश से 0-5 से हार कर टूर्नामेंट से बाहर हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed