{"_id":"5c34e53bbdec2257491cdd1c","slug":"sharath-kamal-and-manika-batra-clinch-mixed-doubles-gold-medal-in-table-tennis-nationals","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेबल टेनिस चैम्पियनशिप: शरत कमल-मनिका बत्रा ने जीता मिश्रित युगल में स्वर्ण पदक ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
टेबल टेनिस चैम्पियनशिप: शरत कमल-मनिका बत्रा ने जीता मिश्रित युगल में स्वर्ण पदक
Tue, 08 Jan 2019 11:30 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Tue, 08 Jan 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Sharath Kamal and Manika Batra
अचंत शरत कमल और मनिका बत्रा की एशियाई खेलों की कांस्य पदकधारी जोड़ी ने मंगलवार को मानव ठक्कर और अर्चना गिरिश कामत की शीर्ष वरीय जोड़ी को 3-1 से हराकर 80वीं राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैम्पियनशिप का मिश्रित युगल स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन
शरत लंबे समय बाद तीनों स्पर्धाओं में खेल रहे हैं। उन्होंने पीएसपीबी के लिये दूसरा खिताब जीता। उन्होंने दो दिन पहले टीम स्पर्धा का खिताब भी जीता था। वर्ष 2008 में शरत ने सभी चार स्पर्धाओं में हिस्सा लिया था और सभी में खिताब हासिल किए थे।
विज्ञापन