{"_id":"5c2f71ccbdec225696330011","slug":"sharath-kamal-and-g-sathiyan-retain-career-high-positions-in-ittf-rankings","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीटीएफ रैंकिंगः शरत-साथियान करियर के सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
आईटीटीएफ रैंकिंगः शरत-साथियान करियर के सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर
Fri, 04 Jan 2019 08:16 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Fri, 04 Jan 2019 08:16 PM IST
विज्ञापन
शरत कमल और जी साथियान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल और जी साथियान ने आईटीटीएफ विश्व रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ क्रमश: 30वें और 31वें स्थान पर पहुंच गए है। पुरूष रैंकिंग में शीर्ष 100 में इस दोनों खिलाड़ियों के अलावा हरमीत देसाई एकमात्र भारतीय है।
विज्ञापन
मनिका बत्रा ने एक स्थान का सुधार करते हुए 51वें स्थान पर पहुंच गयीं है और शीर्ष 100 में शामिल इकलौती भारतीय महिला खिलाड़ी है। अंडर-21 पुरूष और अंडर-21 महिला में क्रमश: चार पुरूष और तीन महिला खिलाड़ी शामिल हैं जिसमें मानव ठक्कर 21वें से 17वें स्थान पर पहुंच गए। उनके अलावा रोनित भांजा (34) जीत चंद्रा (46) और सिद्देश पांडे (52) भी अपनी रैंकिंग में सुधार करने में सफल रहे।
विज्ञापन
अंडर-21 महिलाओं में सेलेनादीप्ति सेल्वाकुमार 31वें स्थान पर है जबकि मौमिता दत्ता और अर्चना कामत संयुक्त रूप से 32वें स्थान जबकि श्रीजा अकुला 62वें स्थान पर हैं। इनपुट-भाषा
विज्ञापन