फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Sharath Kamal Achanta surpass Sathiyan Gnanasekaran in

शरत कमल ने साथियान को पछाड़ा, बने शीर्ष रैंकिंग पर भारतीय काबिज, सुर्तिथा शीर्ष 100 में पहुंची

Fri, 17 Apr 2020 07:00 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 17 Apr 2020 07:00 AM IST
विज्ञापन
Sharath Kamal Achanta surpass Sathiyan Gnanasekaran in

अनुभवी टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल गुरूवार को हमवतन जी साथियान को पछाड़ते हुए आईटीटीएफ विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज भारतीय बन गए, उन्होंने सात पायदान की छलांग लगाकर 31वां स्थान हासिल किया।

विज्ञापन


शरत ने पिछले महीने ओमान ओपन में खिताब हासिल किया था जो उनका पिछले 10 साल में पहला आईटीटीएफ खिताब था। इसकी बदौलत वह रैंकिंग सुधारने में सफल रहे। शरत ने कहा, 'कोविड-19 महामारी के कारण इस समय जो नकारात्मकता फैली है, उसमें यह अच्छी खबर है। अच्छा लग रहा है। इस लॉकडाउन के दौरान खेल से दूर रहने के दौरान मुझे ऐसी ही खबर की जरूरत थी।' 
विज्ञापन


वहीं उनके युवा साथी साथियान 32वें स्थान पर खिसक गए। तेजी से आगे बढ़ रहे मुदित दानी ने भी रैंकिंग में अच्छी प्रगति की, जिससे वह पहली बार अपने करियर में शीर्ष 200 में पहुंचे, उन्होंने नौ पायदान की छलांग लगाई और 200वें नंबर पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरमीत देसाई 72वें, एंथोनी अमलराज 100वें और मानव ठक्कर 139वीं रैंकिंग पर काबिज हैं। महिलाओं की रैंकिंग में मनिका बत्रा 63वें स्थान पर हैं जबकि सुर्तिथा मुखर्जी पहली बार शीर्ष 100 में प्रवेश करने में सफल रहीं, उन्होंने 14 पायदान के फायदे से 95वां स्थान हासिल किया। 


अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ (आईटीटीएफ) ने प्रतियोगिताओं के शुरू होने तक रैंकिंग बंद कर दी है। कोविड-19 के कारण 30 जून तक सारे टूर्नामेंट स्थगित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed