फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Sharath and Manika pair in mixed doubles final, one win away from Olympic berth

शरत और मनिका की जोड़ी मिश्रित युगल के फाइनल में, ओलंपिक कोटा हासिल करने से एक जीत दूर

Fri, 19 Mar 2021 11:28 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 19 Mar 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Sharath and Manika pair in mixed doubles final, one win away from Olympic berth
Sharath Kamal and Manika Batra

भारत की अचंता शरत कमल और मनिका बत्रा की स्टार टेबल टेनिस जोड़ी ने यहां एशियाई ओलंपिक क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट के मिश्रित युगल के फाइनल में प्रवेश कर लिया। शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने सिंगापुर के कोएन पांग यियू एन और लिन यि को 4-2 से हराया। एशियाई खेल 2018 की कांस्य पदकधारी जोड़ी ने 50 मिनट तक चले मुकाबले में 12-10, 9-11, 11-5, 5-11, 11-8, 13-11 से शिकस्त दी।

विज्ञापन


दुनिया की 19वें नंबर की भारतीय जोड़ी का सामना अब शनिवार को कोरिया के सांग सु ली और जिही जनियोन (दुनिया की आठवीं नंबर की जोड़ी) से होगा और 2021 टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाइंग से केवल एक जीत दूर है।
विज्ञापन


शरत और मनिका गुरूवार को एकल में पहले ही कोटा हासिल कर चुके हैं और अब मिश्रित युगल में भी क्वालीफाई करने का लक्ष्य बनाए हैं। शरत और मनिका सहित चार भारतीयों ने टोक्यो ओलंपिक के एकल वर्ग के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed