फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Shanghai will host 1000th race for Formula 1

शंघाई में होगी फार्मूला वन की 1000वीं रेस, इस जगह से शूमाकर का है खास लगाव

Tue, 09 Apr 2019 09:14 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 09 Apr 2019 09:14 PM IST
विज्ञापन
Shanghai will host 1000th race for Formula 1
शंघाई ग्रैंड प्री - फोटो : social media

इंग्लैंड के ग्रामीण इलाके में दूसरे विश्व युद्ध के लिये तैयार किए हवाई अड्डे पर पहली रेस से लेकर इस सप्ताहांत शंघाई के 240 मिलियन डालर में तैयार अंतरराष्ट्रीय सर्किट पर होने वाली 1000वीं रेस तक फार्मूला वन ने लंबा रास्ता तय किया है जिसकी शुरुआत 1950 में हुई थी। 

विज्ञापन


सिल्वरस्टोन में पहली रेस 69 वर्ष पहले आयोजित की गयी थी और ब्रिटिश ग्रां प्री तब से लेकर अब भी फार्मूला वन का हिस्सा बनी हुई है। उसके अलावा इटालियन ग्रां प्री ही ऐसी रेस है जो हमेशा कैलेंडर का हिस्सा रही। 
विज्ञापन


पिछले 70 सत्र में फार्मूला वन पांच महाद्वीपों के 32 देशों की यात्रा की और वियतनाम में स्ट्रीट सर्किट अगले साल इस श्रेणी में नया नाम जुड़ जाएगा। 

फार्मूला वन संगठन को 2017 में अमेरिकी मीडिया की दिग्गज कंपनी लिबर्टी मीडिया ने आठ अरब डालर में खरीदा था और अब वह वाल स्ट्रीट में सूचीबद्ध है। एक जमाना था जबकि टायर और तेल कंपनियां ड्राइवरों की पोशाक पर लोगो लगाने के लिए अपने उत्पादों को मुफ्त में वितरित करती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इटली के जियुसेपी फारिना ने मई 1950 में पहली रेस जीती थी और इसके चार महीने बाद स्वदेश में विश्व चैंपियनशिप अपने नाम की थी। अब एक सत्र उससे लगभग दोगुने समय तक चलता है। 

माइकल शूमाकर के नाम पर सात बार विश्व चैंपियनशिप जीतने का रिकार्ड दर्ज है और यह भी संयोग है कि उन्होंने अपनी अंतिम रेस 2006 में शंघाई में जीती थी। 

शूमाकर के फेरारी के साथी ब्राजीली रूबेन बारिचेलो के नाम पर सबसे अधिक रेस में भाग लेने का रिकार्ड है लेकिन अपने 18 साल के करियर में वह कभी विश्व चैंपियनशिप नहीं बन पाए। 

मौजूदा चैंपियन लुई हैमिल्टन ने पिछले साल अपना पांचवां विश्व खिताब जीता था और अब वह शूमाकर के रिकार्ड से दो खिताब दूर हैं। सेबेस्टियन वेटेल ने चार विश्व खिताब अपने नाम किए हैं। 


इनपुट: भाषा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed