{"_id":"5be06f77bdec224291205578","slug":"saurav-ghosal-will-skip-senior-nationals","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोषाल स्क्वाश सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में नहीं खेलेंगे, व्यस्त कार्यक्रम बताई वजह","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
घोषाल स्क्वाश सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में नहीं खेलेंगे, व्यस्त कार्यक्रम बताई वजह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 05 Nov 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
सौरव घोषाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के शीर्ष स्क्वाश खिलाड़ी सौरव घोषाल ने सोमवार को यहां कहा कि वह आगामी सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग नहीं लेंगे। विश्व रैंकिंग में भारत के शीर्ष खिलाड़ी सौरव बुधवार से शुरू हो रहे 30,000 डालर इनामी राशि वाली कोलकाता इंटरनेशनल मीट में अपने खिताब का बचाव करने उतरेंगे।
विज्ञापन
12 बार के इस राष्ट्रीय चैम्पियन ने कहा, 'इस महीने के आखिर में हांगकांग में बड़ी प्रतियोगिता है और तीन से नौ दिसंबर तक मिस्र में भी एक प्रतियोगिता है। इस तरह अगस्त में हुए एशियाई खेलों से चार महीने में मैं नौ प्रतियोगिताओं में भाग ले रहा हूं।' सौरव ने 17 साल की उम्र से अब तब सभी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया था। राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन अगले महीने नयी दिल्ली में होगा।
विज्ञापन