{"_id":"5e10a5b18ebc3e87935bba1d","slug":"saurabh-chaudhary-wins-gold-in-10-meter-air-pistol","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौरभ चौधरी ने 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
सौरभ चौधरी ने 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता
Sun, 05 Jan 2020 10:47 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 05 Jan 2020 10:47 AM IST
विज्ञापन
सौरभ चौधरी
शीर्ष निशानेबाज सौरभ चौधरी ने शनिवार को यहां 63वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैम्पियनशिप की मेंस 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उत्तर प्रदेश के 17 साल के निशानेबाज ने 246.4 अंक से शीर्ष स्थान हासिल किया। उन्हें टोक्यो ओलंपिक के लिए पदक के दावेदारों में शुमार किया जा रहा है। उन्होंने हाल में अपने पूर्व विश्व रिकार्ड स्कोर से महज 0.1 अंक से कम का स्कोर बनाया।
दूसरे स्थान पर रहे सरबजोत सिंह 243.9 के स्कोर से दूसरा स्थान हासिल किया जबकि दुनिया के दूसरे नंबर के अभिषेक वर्मा ने कांस्य पदक प्राप्त किया। अभिषेक और सरबजोत ने हरियाणा के लिये मिलकर टीम स्वर्ण पदक जीता। सरबजोत ने जूनियर पुरूष स्वर्ण भी अपने नाम किया।