{"_id":"5c5da6f4bdec22736c04c96b","slug":"saurabh-chaudhary-says-he-neither-leave-10th-board-exam-nor-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में करेंगे 10वीं की परीक्षाओं की तैयारी, दिन में साधेंगे निशाना, नाम सौरभ चौधरी","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
रात में करेंगे 10वीं की परीक्षाओं की तैयारी, दिन में साधेंगे निशाना, नाम सौरभ चौधरी
Fri, 08 Feb 2019 09:27 PM IST
Mukesh Jha
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Fri, 08 Feb 2019 09:27 PM IST
विज्ञापन
Saurabh Chaudhary
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलह की उम्र में मेरठ के शूटर सौरभ चौधरी ने विश्व कीर्तिमान रचने के साथ एशियाई खेलों और यूथ ओलंपिक का गोल्ड अपनी झोली में डाल रखा है। अब उनके निशाने पर दिल्ली में शुरू होने जा रहा वर्ल्ड कप है। यहां उनके निशाने पर टोक्यो ओलंपिक का कोटा होगा। वर्ल्ड कप के साथ उनकी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं भी शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
दसवीं के छात्र सौरभ ने फैसला लिया है कि न तो वह वर्ल्ड कप छोड़ेंगे और न ही बोर्ड की परीक्षाएं। दिन में उनके निशाने पर वर्ल्ड कप मेडल रहेगा और रात में परीक्षाओं की तैयारी करेंगे। सौरभ ने परीक्षा के दिन एनआरएआई से छुट्टी की दरखास्त भी डाल दी है।
विज्ञापन
सौरभ कहते हैं यह अजीब स्थिति है। उनके लिए ओलंपिक क्वालिफाइंग वर्ल्ड कप भी जरूरी है और दसवीं की परीक्षा भी। परीक्षा की तैयारी के लिए वह रात में अतिरिक्त पढ़ाई करेंगे, जबकि दिन में वह वर्ल्ड कप की तैयारियां करेंगे। उन्हें भरोसा है कि वह वर्ल्ड कप में ओलंपिक कोटा भी हासिल करेंगे और परीक्षा में भी पास होंगे। सौरभ साफ करते हैं कि उन पर थोड़ा दबाव जरूर है, लेकिन वह इससे उबरने में जरूर सफल रहेंगे।
विज्ञापन
दल के सबसे छोटे सदस्य हैं सौरभ
वर्ल्ड कप में उतरने जा रही भारतीय टीम के सबसे छोटे सदस्य सौरभ हैं। यह भी सच्चाई है कि उनके अलावा टीम में दूसरा दसवीं का छात्र नहीं है। सौरभ के कोच अमित श्योराण भी इसको लेकर काफी चिंतित हैं कि बोर्ड परीक्षाओं के साथ वर्ल्ड कप शुरू हो रहा है।