{"_id":"6001c0a48ebc3e2e5b65e9d1","slug":"saurabh-chaudhary-made-world-record-in-finals-won","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौरभ चौधरी ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल में बनाया विश्व रिकॉर्ड","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
सौरभ चौधरी ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल में बनाया विश्व रिकॉर्ड
Fri, 15 Jan 2021 09:49 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 15 Jan 2021 09:49 PM IST
विज्ञापन
सौरभ चौधरी
भारतीय निशानेबाज सौरभ चौधरी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय निशानेबाजी ट्रायल्स में पुरुषों के 10 मीटर एयर पिस्टल का खिताब अपने नाम किया। 19 साल के सौरभ ने फाइनल्स में 246.9 अंक के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाया।
विज्ञापन
सौरभ ने 60 शॉट के क्वालीफिकेशन दौर में 590 का स्कोर बनाया और फिर फाइनल में 246.9 के स्कोर के साथ अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ा। वहीं, अमनप्रीत सिंह 244.5 (580) दूसरे और शिव नरवाल 223.3 (579) तीसरे स्थान पर रहे। बता दें कि फाइनल्स का विश्व रिकॉर्ड 246.5 अंक है,जो उत्तर कोरिया के किम सोंग गुक के नाम दर्ज है।
विज्ञापन
उधर, मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल ट्रायल्स में पहला स्थान हासिल किया। मनु ने क्वालीफाइंग में 580 अंक बनाए और शीर्ष स्थान हासिल किया। इसके बाद फाइनल्स में उन्होंने 239.3 अंक लाकर जीत दर्ज की। वहीं, तमिलनाडु की श्री निवेथा 238.2 (572) दूसरे और उत्तर प्रदेश की नेहा 217.4 (571) तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन