{"_id":"578ca5054f1c1b6137c4c011","slug":"saudi-arab-will-send-four-women-for-olympic-games","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार महिला खिलाड़ियों को ओलंपिक में भेजेगा साउदी अरब","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
चार महिला खिलाड़ियों को ओलंपिक में भेजेगा साउदी अरब
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 18 Jul 2016 03:14 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साउदी ओलंपिक कमेटी ने चार महिला एथलीटों को ओलंपिक में भाग लेने के इजाजत दे दी है। इस बार चार महिला खिलाड़ी ओलंपिक खेलों में इस गल्फ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसकी आधिकारिक घोषणा साउदी के प्रवक्ता ने की।
सारा अल-अत्तर, लुब्ना अल-ओमैर, करिमन अबु अल-जदैल और वुजुद फहमी को चार सदस्यों वाले महिला दल में शामिल किया गया है। यह दूसरी बार होगा जब ओलंपिक खेलों में साउदी अरब का प्रतिनिधित्व महिलाएँ करेंगी। साउदी में महिलाओं के गाड़ी चलाने पर भी पाबंदी है। चारों महिला खिलाड़ियों को ओलंपिक में वाइल्ड-कार्ड एंट्री दी जाएगी। हालांकि साउदी अरब की तरफ से इस बार केवल सात पुरुष ही ओलंपिक खेलों में भाग लेंगे।
अत्तर इस बार भी 800 मीटर में हिस्सा लेंगी। अल-जदैल 100 मीटर में दौड़ेंगी। ओमैर तलवारबाजी और फहमी जुड़ो में शिरकर करेंगी। साउदी अरब में लड़कियों को खेल के अभ्यास करने में बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उनका सिर से पांव तक पूरी तरह ढका होना जरूरी है। इसके अलावा उन्हें पुरुष अभिभावक से आने-जाने, पढ़ने और शादी की इजाजत भी लेनी पड़ती है। साउदी में महिलाओं के लिए जिम लाइसेंस भी नहीं मिलते।