{"_id":"5c3f9aa4bdec22739f756307","slug":"satyarup-siddhanta-creates-world-record-becomes-youngest-to-complete-7-summits-7-volcanic-summits","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्यरूप सिद्धांत ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने सबसे युवा पर्वतारोही ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
सत्यरूप सिद्धांत ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने सबसे युवा पर्वतारोही
Thu, 17 Jan 2019 02:27 AM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Thu, 17 Jan 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
Satyarup Siddhanta
- फोटो : zee
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल के सत्यरूप सिद्धांत सबसे कम उम्र में सात पर्वत शिखरों और सात ज्वालामुखी पर्वतों को फतह करने वाले पर्वतारोही बन गए। उन्होंने बुधवार को माउंट सिडेल को फतह करने के साथ ही यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने भारतीय समय के अनुसार सुबह 6.28 मिनट पर माइनस 40 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच सातवें ज्वालामुखी पर्वत माउंट सिडले को फतह किया।
विज्ञापन
माउंट सिडले की ऊंचाई करीब 4285 मीटर है। सत्यरूप ने 35 साल नौ महीने में यह उपलब्धि हासिल कर ऑस्ट्रेलिया के पर्वतारोही डेनियल बुल (36 साल 157 दिन) का रिकॉर्ड तोड़ा। सत्यरूप विश्व के सात पर्वतों और सात ज्वालामुखी पर्वतों पर तिरंगा फहराने वाले पहले भारतीय हैं।
विज्ञापन
बेंगलुरु में रह रहे सॉफ्टवेयर इंजीनियर सत्यरूप बचपन में अस्थमा के कारण इनहेलर के बिना 100 मीटर चलने में भी हांफ जाते थे, लेकिन उनके मन में अपनी इस कमजोरी से पार पाने का जुनून था। सत्यरूप ने खुद को पर्वतारोहण के लिए तैयार करने के लिए सात साल तक कड़ी ट्रेनिंग की थी।
विज्ञापन