फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Sathish Sivalingam wins third Gold medal in CWG 2018

CWG 2018: भारत के खाते में आया तीसरा गोल्ड, सतीश शिवलिंगम ने बढ़ाया देश का सम्मान

Sat, 07 Apr 2018 08:33 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 07 Apr 2018 08:33 AM IST
विज्ञापन
Sathish Sivalingam wins third Gold medal in CWG 2018
सतीश शिवालिंगम

गोल्ड कोस्ट में खेले जा रहे 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में शनिवार को भारतीय वेटलिफ्टर सतीश शिवालिंगम ने 77 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्ड मेडल जीता है। इसी के साथ मौजूदा कॉमनवेल्थ में भारत तीसरा गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब हो गया है। सभी पदक वेटलिफ्टिंग में आए हैं। इसके साथ ही भारत मेडल तालिका में कुल 5 मेडल के साथ तीसरे नंबर पर है। भारत ने अभी तक 3 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल जीतने में कामयाब रही है।

विज्ञापन


सतीश ने स्नैच में कुल 144 का सर्वश्रेष्ठ भार उठाया। वहीं, क्लीन एंड जर्क में 173 का सर्वश्रेष्ठ भार उठाया। कुल मिलाकर उनका स्कोर 317 रहा। इस मुकाबले में इंग्लैंड के जैक ओलिवर ने 312 के कुल स्कोर के साथ सिल्वर मेडल जीता, जबकि आस्ट्रेलिया के फ्रांकोइस इटुउंडी ने 305 के कुल स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया।
विज्ञापन


बता इससे पहले भारत ने पहले और दूसरे दिन भी गोल्ड मेडल पर कब्जा किया था। भारत की तरफ से पहले दिन मीराबई चानू ( 48 किलोग्राम) ने गोल्ड और गुरुराज (56 किलाग्राम) ने सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रौशन किया। वहीं, दूसरे दिन संजीता चानू ( 53 किलोग्राम) ने स्वर्ण और दीपक लाठेर ने 69 किग्रा कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश का सम्मान बढ़ाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed