भारतीय दिव्यांग तैराक का कमाल, 11:34 घंटे में कैटलीना चैनल पार कर रचा इतिहास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिव्यांग तैराक सत्येंद्र सिंह लोहिया ने अमेरिका में 42 किमी की कैटलीना चैनल सिर्फ 11:34 घंटे में तैरकर पारकर इतिहास रच दिया है। सत्येंद्र मध्यप्रदेश के ग्वालियर के रहने वाले हैं और इतने कम समय में इस चैनल को पार करने वाले एशिया में वे पहले दिव्यांग तैराक बन गए है।
I m very proud of to share with that the Indian Para Relay Team including successfully crossed the Catalina Channel with the timing of 11 hours 34 minutes today also set up asian record@OfficeOfKNath @pnarahari @jitupatwari @KirenRijiju @DSYWMP @narendramodi @asianparalympic pic.twitter.com/9TAcEam3zB
— Satendra Singh Lohiya (@satendr91697923) August 19, 2019विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक कैटलीना चैनल में पानी का तापमान करीब 12 डिग्री होता है। ऐसे में लगातार तैरकर इसे पार करना बड़ा ही मुश्किल माना जाता है, लेकिन सत्येंद्र ने यह चैलेंज स्वीकार किया और इसे पार कर देश और मध्यप्रदेश का नाम भी रौशन कर दिया। इसके साथ ही पानी में शार्क मछलियों के हमले का खतरा भी बना रहता है। सत्येंद्र के साथ देश के 5 लोग और शामिल रहे।
सत्येंद्र ने कहा कि कैटलीना चैनल पार करना बेहद मुश्किल है। दिन में चलने वाली तेज हवाओं से बचने के लिए रात में तैराकी शुरू करनी पड़ती है। इसमें गहराई का भी अंदाज नहीं लगता और भी कई तरह की चुनौतियां होती हैं, लेकिन सत्येंद्र ने इन सभी चुनौतियों को पारकर सफलता का नया कीर्तिमान रच दिया है।