{"_id":"5e0a1fae8ebc3e87b17f53dc","slug":"sarita-devi-alleges-fixing-of-final-bout-in-olympics-qualifiers-trials","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरिता देवी ने लगाया ओलंपिक क्वालिफायर ट्रायल फिक्स होने का आरोप, फेडरेशन को लिखा पत्र","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
सरिता देवी ने लगाया ओलंपिक क्वालिफायर ट्रायल फिक्स होने का आरोप, फेडरेशन को लिखा पत्र
Tue, 31 Dec 2019 08:02 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 31 Dec 2019 08:02 AM IST
विज्ञापन
Sarita Devi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुक्केबाज सरिता देवी ने बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया को पत्र के माध्यम से आरोप लगाया है कि ओलंपिक क्वालिफायर ट्रायल का फाइनल मुकाबला फिक्स था। दरअसल, फाइनल मुकाबला सिमरनजीत कौर के खिलाफ था। इस बाउट में सरिता को कौर ने 8-2 से हराया।
विज्ञापन
सरिता देवी ने अपने पत्र में लिखा, 'मैं दोबारा कह रही हूं, यह बाउट फिक्स किया गया था। मैं साफ तौर से कहना चाहूंगी कि बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के कार्यकारी निदेशक आरके सचेती, विदेशी कोच राफेल और छोटे लाल यादव वो लोग हैं, जो मेरे खिलाफ मिलकर काम करते हैं। यही वे लोग हैं, जिन्होंने आज के इस बाउट को फिक्स किया था।'
विज्ञापन
इस मुक्केबाज ने आगे कहा, 'मैं ऐसी अन्यायपूर्ण चीजें को लंबे समय से सहन करती आ रही हूं। मगर अब वक्त आ गया है कि मेरे और बाकियों के साथ हो रहे इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाऊं।'
विज्ञापन