{"_id":"5e9e60258ebc3ed53e19e6fb","slug":"santiago-nieva-is-hopeful-for-start-of-boxing-camp-from-next-mont","type":"story","status":"publish","title_hn":"'अगले महीने शुरू हो जाएगा राष्ट्रीय बॉक्सिंग कैंप'","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
'अगले महीने शुरू हो जाएगा राष्ट्रीय बॉक्सिंग कैंप'
Tue, 21 Apr 2020 08:24 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Tue, 21 Apr 2020 08:24 AM IST
विज्ञापन
बॉक्सिंग ग्लव्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय बॉक्सिंग के हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर सैंटियागो निएवा को उम्मीद है कि अगले महीने नेशनल कैंप कम से कम आंशिक रूप से शुरू किया जा सकता है। उन्हें दर्शकों के स्टेडियम में लौटने में भी कोई अड़चन नजर नहीं आती।
विज्ञापन
2017 में भारतीय टीम से जुड़े अनुभवी कोच निएवा ने कहा कि मुझे लगता है कि अगले महीने कैंप दोबारा शुरू होगा। अगर सभी मुक्केबाज नहीं भी लौटेंगे तो कम से कम कोर ग्रुप के बॉक्सर शामिल होंगे। कोर ग्रुप में वे बॉक्सर्स शामिल हैं जो ओलंपिक्स के लिए क्वॉलीफाई कर चुके हैं और जिन्हें क्वॉलीफाई करने का दावेदार माना जा रहा है।
विज्ञापन
तीन मई को लॉकडाउन खत्म होने पर कैंप दोबारा शुरू होने की संभावना पर नीवा ने कहा कि मैं गलत हो सकता हूं, लेकिन मुझे लगता है कि हम अगले महीने की शुरुआत में कैंप दोबारा शुरू कर पाएंगे।
विज्ञापन