{"_id":"5e5730f78ebc3ec558763cbd","slug":"sanket-won-gold-with-a-record-at-the-khelo-india-university-games","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में संकेत ने रिकॉर्ड के साथ जीता सोना","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में संकेत ने रिकॉर्ड के साथ जीता सोना
Thu, 27 Feb 2020 08:31 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 27 Feb 2020 08:31 AM IST
विज्ञापन
खेलो इंडिया
- फोटो : social media
संकेत महादेव सागर और प्रशांत सुरेश ने बुधवार को यहां खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों की पुरुष 55 किग्रा भारोत्तोलन स्पर्धा में क्रमश: स्वर्ण और रजत पदक जीते। शिवाजी यूनिवर्सिटी कोल्हापुर के संकेत ने 138 किग्रा से क्लीन एवं जर्क में नया रिकॉर्ड बनाया जबकि कुल 244 किग्रा का वजन उठाकर इसी स्पर्धा का रिकॉर्ड भी कायम रखा।
विज्ञापन
प्रशांत ने स्नैच में 110 किग्रा का वजन उठाकर नया रिकॉर्ड बनाया जो पहले पुडुचेरी के आर माधवन के नाम था। संकेत ने कहा कि मैंने खेलो इंडिया युवा खेलों में भी स्वर्ण पदक जीता था। अपनी सफलता दोहराने को बेताब था। मुझे खुशी है कि मैंने राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा।
विज्ञापन