फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Sanjita Chanu to claim defamation on International Weightlifting Association

संजीता चानू अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग संघ पर करेंगी मानहानि का दावा, कहा-डोप के दाग से तो मुक्त हुई लेकिन पूरा न्याय नहीं मिला

Mon, 29 Jun 2020 08:19 AM IST
संदीप भट्ट हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Mon, 29 Jun 2020 08:19 AM IST
विज्ञापन
Sanjita Chanu to claim defamation on International Weightlifting Association
वेटलिफ्टर संजीता चानू

खेल मंत्रालय की ओर से अर्जुन अवॉर्ड देने की घोषणा होते ही राष्ट्रमंडल खेलों की दो बार की चैंपियन वेटलिफ्टर संजीता चानू ने अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग संघ (आईडब्ल्यूएफ) को अदालत में घसीटने की तैयारी कर ली है। 

विज्ञापन


संजीता ने आईडब्ल्यूएफ की लीगल काउंसिल लीला सागी को कहा है कि वह उसके खिलाफ मानहानि का दावा ठोकने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें डोपिंग के दाग से जरूर मुक्त कर दिया है, पर पूरा न्याय नहीं मिला है।
विज्ञापन


सागी को लिखे पत्र में कहा है कि वह जानना चाहती हैं कि किसे और किस तरह आईडब्ल्यूएफ के खिलाफ अपील के लिए संपर्क करे। वह आशा करती हैं कि आईडब्ल्यूएफ उन्हें गलत डोप परिणाम उपलब्ध कराने के खिलाफ केस दायर करने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश और जानकारी मुुहैया कराएगा। हालांकि वह खुश हैं कि आईडब्ल्यूएफ ने अपनी गलती स्वीकार कर उन्हें डोप के आरोप से मुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तय नहीं की मानहानि की राशि : संजीता ने  स्वीकार किया है कि वह आईडब्ल्यूएफ के खिलाफ मानहानि का दावा ठोकने जा रही हैं। साथ ही वह उन लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई कराने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी जो इस मामले में संलिप्त थे। हालांकि उन्होंने अभी यह तय नहीं किया है कि वह कितनी राशि का मानहानि का दावा करने जा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed