{"_id":"5ddbfd688ebc3e54d446fe12","slug":"sangram-dahiya-and-varsha-varman-wins-gold-in-double-trap-of-national-shotgun-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉटगन निशानेबाजी चैंपियनशिप: संग्राम और वर्षा ने डबल ट्रैप में पुरुष और महिला वर्ग में जीते खिताब","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
शॉटगन निशानेबाजी चैंपियनशिप: संग्राम और वर्षा ने डबल ट्रैप में पुरुष और महिला वर्ग में जीते खिताब
Tue, 26 Nov 2019 07:44 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 26 Nov 2019 07:44 AM IST
विज्ञापन
संग्राम दहिया
- फोटो : twitter
हरियाणा के संग्राम दहिया और मध्य प्रदेश की वर्षा वर्मन ने 63वीं राष्ट्रीय शॉटगन निशानेबाजी चैंपियनशिप के डबल ट्रैप में सोमवार को यहां क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग के खिताब जीते। संग्राम ने 150 में से 142 लक्ष्य लगाये और पूर्व विश्व चैंपियन अंकुर मित्तल को पीछे छोड़ा। मित्तल ने 30 लक्ष्यों के पांच राउंड में 137 शॉट लगाए।
विज्ञापन
पंजाब के पृथ्वी सिंह चहल ने 135 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता। वर्षा ने महिला वर्ग में 120 में से 97 सही निशाने लगाकर स्वर्ण पदक जीता। उनके ही राज्य की मनीषा कीर (93) दूसरे और महिमा विश्वकर्मा (92) ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस तरह से मध्य प्रदेश ने इस स्पर्धा में क्लीन स्वीप किया। संग्राम और वर्षा ने अपने राज्यों के लिए टीम स्पर्धा के स्वर्ण पदक भी जीते।
विज्ञापन