{"_id":"5c40c01abdec224bff240c45","slug":"sandeep-tomar-clinches-decisive-bout-for-mp-yodha-beat-mumbai-maharathi-by-4-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"PWL: तोमर ने एमपी योद्धा के लिए निर्णायक बाउट जीती, मुंबई महारथी को 4-3 से हराया","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
PWL: तोमर ने एमपी योद्धा के लिए निर्णायक बाउट जीती, मुंबई महारथी को 4-3 से हराया
Thu, 17 Jan 2019 11:19 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Thu, 17 Jan 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
संदीप तोमर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदीप तोमर ने करो या मरो की बाउट में शानदार जीत दर्ज की जिसकी बदौलत एमपी योद्धा की टीम गुरूवार को प्रो कुश्ती लीग में मुंबई महारथी को 4-3 से पराजित करने में सफल रही। महारथी की विनेश फोगाट ने 53 किग्रा वर्ग में अपनी चचेरी बहन रितु फोगाट को जरा भी मौका नहीं दिया और उसे 15-0 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
विश्व चैम्पियनशिप की कांस्य पदकधरी और 2018 राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदकधारी पूजा हांडा ने 57 किग्रा वर्ग में पैन अमेरिकी चैम्पियनशिप की कांस्य पदकधारी बेतजाबेथ को 7-4 से हरा दिया जिससे दोनों टीमें बराबरी पर आ गईं।
विज्ञापन
वर्ष 2018 राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के कांस्य पदकधारी दीपक पूनिया ने 86 किग्रा वर्ग में अपने ही नाम के पूर्व राष्ट्रीय चैम्पियन दीपक को हराकर महारथी को 3-2 से आगे कर दिया। योद्धा की एलिसे मोनोलोवा ने 62 किग्रा में शिल्पी यादव को 4-0 से हराकर स्कोर फिर 3-3 से बराबर कर दिया।
विज्ञापन
इससे फैसला निर्णायक बाउट से होना था जिसमें तोमर ने 57 किग्रा में इब्रागिम इलयासोव को 10-7 से हराया। महारथी के हरफूल ने 65 किग्रा में यूरोपीय चैम्पियनशिप के स्वर्ण पदकधारी हाजी एलियेव के खिलाफ दिन की शुरूआत की, पर अजरबेजान के पहलवान ने 7-0 से जीत हासिल कर एमपी योद्धा को अच्छी शुरूआत करायी।
महारथी के यूरोपीय चैम्पियन बेस्तीव व्लादिस्लाव और योद्धा के आकाश अंतिल के बीच एकतरफा मुकाबले में महारथी के पहलवान ने तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर जीत दर्ज की। इनपुट-भाषा