{"_id":"57d7dcc64f1c1b942cd480ac","slug":"saksshi-rejected-khap-panchayat-s-invitation","type":"story","status":"publish","title_hn":"साक्षी ने ठुकराया खाप पंचायत का न्यौता, कहा राजनीति के खिलाफ हैं ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
साक्षी ने ठुकराया खाप पंचायत का न्यौता, कहा राजनीति के खिलाफ हैं
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 13 Sep 2016 04:32 PM IST
विज्ञापन
ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौटी साक्षी मलिक
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक ने खाप पंचायत के न्यौते को ठुकरा दिया है। वह फिलहाल किसी राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल न होकर अपना ध्यान कुश्ती में ही लगाना चाहती हैं। यह बात साक्षी के पिता सुखबीर मलिक ने कही।
गौरतलब है कि साक्षी हरियाणा के जाट समुदाय से ताल्लुक रखती हैं। मंगलवार को रोहतक में मेहम चौबीसी द्वारा बुलाई गई खाप पंचायत में साक्षी को आमंत्रित किया गया था। इस कार्यक्रम में जाट आरक्षण को लेकर हुए हंगामे और उपद्रव में अपनी जान गंवाने वाले और इस मामले में जेल में बंद लोगों के परिवार वालों को इस खाप पंचायत में सम्मानित करने का कार्यक्रम है।
सुखबीर सिंह ने खाप पंचायत की ओर से निमंत्रण मिलने की पुष्टि की लेकिन उन्होंने कहा कि हमने इस तरह के बाकी कार्यक्रमों में शरीक होने से भी इंकार कर दिया है। साक्षी केवल कुश्ती से जुड़ी चीजों में व्यस्त रहना चाहती है। साक्षी के पिता ने कहा कि हम किसी भी तरह की राजनीति के खिलाफ हैं, इसलिए साक्षी इस तरह के कार्यक्रम में शरीक नहीं होंगी। हम बिरादरी का सम्मान करते हैं लेकिन साक्षी देश की संपत्ति हैं।