फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Sakshi malik to be indian flag bearer in Rio Olympic closing ceremony

ओलंपिक समापन समारोह में साक्षी मलिक थामेंगी तिरंगा

Sun, 21 Aug 2016 11:05 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 21 Aug 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Sakshi malik to be indian flag bearer in Rio Olympic closing ceremony
साक्षी मलिक - फोटो : PTI

विज्ञापन
भारतीय ओलंपिक संघ ने घोषणा की है कि  रियो ओलंपिक के समापन समारोह में भारतीय दल का नेतृत्व कांस्य पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक करेंगी। वह भारतीय दल की ध्वज वाहक होंगी। उद्घाटन समारोह में अभिनव बिंद्रा ने भारतीय दल का नेतृत्व किया था। 

साक्षी ने महिलाओं की 56 किग्रा वर्ग की फ्रीस्टाइल कुश्ती में कांस्य पदक जीता है। यह रियो में भारत के लिए पहला पदक था। भारत के लिए बैडमिंटन में रजत पदक जीतने वाली पीवी सिंधू शनिवार को भारत लौट गईं। इस वजह से भी साक्षी भारत के लिए एक मात्र विकल्प रह गईं।
विज्ञापन


साल 2012 में लंदन ओलंपिक के समापन समारोह में कांस्य पदक जीतने वाली मुक्केबाज एमसी मेरी कॉम ने भारतीय दल का नेतृत्व किया था। 
आयोजकों का कहना है कि समापन समारोह उद्घाटन समारोह की तरह होगा। मराकाना स्टेडियम में होने वाले समापन समारोह की 40 हजार से ज्यादा टिकटें बिक चुकी हैं। यह बात अभी स्पष्ट नहीं है कि महान फुटबॉलर पेले समापन समारोह में भाग लेंगे या नहीं, क्योंकि बीमारी की वजह से वह उद्घाटन समारोह में शिरकत नहीं कर सके थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समापन समारोह में साल 2020 के ओलंपिक के आयोजन कर्ता जापान को ओलंपिक झंड़ा दिया जाएगा। और चार साल बाद टोकियो में मिलने के वादे के साथ ही रियो ओलंपिक का आधिकारिक तौर पर समापन हो जाएगा। 

समापन समारोह भारतीय समयानुसार 22 अगस्त को सुबह 4.30 बजे शुरु होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed