फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   sakshi malik tie to knot with in 6 month

... तो सही थी साक्षी मलिक की शादी की खबर

Mon, 12 Sep 2016 04:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 12 Sep 2016 04:22 PM IST
विज्ञापन
sakshi malik tie to knot with in 6 month
साक्षी मलिक - फोटो : FaceBook

रियो ओलंपिक में देश के लिए कुश्ती में पहला पदक जीतने वाली साक्षी मलिक शादी करने जा रही हैं, उनके परिजनों ने भी इस खबर की पुष्टि कर दी है। 27 अगस्त को अमर उजाला ने उनकी शादी की खबर को प्रकाशित किया था।

विज्ञापन


अमर उजाला  के इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। फिर इस पदक विजेता खिलाड़ी के भाई ने फोन पर बताया कि साक्षी की शादी की खबर बेबुनियाद है और गलत है।
विज्ञापन


साक्षी ने चुना अपना 'सुल्तान', भाई ने किया खंडन
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद पहलवान साक्षी ने अपने 24वें जन्मदिन पर ऐसी किसी भी खबर से इन्कार करते हुए कहा, "शादी को लेकर जो अफवाहें चल रही हैं वह गलत हैं।" जबकि सच यह है कि उन्होंने काफी समय पहले अपना 'सुल्तान' चुन लिया था। दोनों साथ में प्रैक्टिस करते थे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इसी साल या अगले साल की शुरुआत में वह शादी के बंधन में बंध सकती हैं।

इस खबर के महज 12 दिनों में ही साक्षी मलिक की शादी की खबर आ गई। न सिर्फ शादी की खबर आई बल्कि उस लड़के का नाम भी सामने आ गया जिसके साथ वह सात फेरे लेने जा रही हैं।

साक्षी के दूल्हे का नाम सामने आया, परिवार भी है रजामंद

sakshi malik tie to knot with in 6 month

रियो लौटने के बाद मिली ईनामी राशि के जरिए करोड़पति हो चुकीं साक्षी मलिक के जीवन का होने वाला हमसफर कोई और नहीं बल्कि रोहतक में अखाड़ा चलाने वाले पहलवान सत्यवान के बेटे सत्यव्रत कादियान हैं।

कुछ दिन पहले अमर उजाला से विशेष बातचीत में साक्षी मलिक ने कई दिनों से अपनी शादी के बारे में चल रही अफवाहों पर विराम लगा दिया। बातचीत में साक्षी ने बताया कि वह पहलवान सत्यव्रत को काफी समय से जानती हैं।

उन्होंने खुलासा किया कि रियो ओलंपिक में भाग लेने के लिए जाने से पहले दोनों के परिजनों की रजामंदी के बाद उनका रिश्ता तय हो गया था। साक्षी ने अपने होने वाले जीवनसाथी के बारे में बताया कि सत्यव्रत बहुत अच्छे पहलवान हैं। उन्होंने कॉमनवेल्थ में सिल्वर मेडल जीता था। इसके अलावा कुछ माह पहले हुए एक करोड़ के दंगल में भी वह तीसरे स्थान पर रहे थे।

साक्षी ने कहा था, "सत्यव्रत काफी सहयोगी हैं, जो कदम-कदम पर उनका हौंसला बढ़ाते रहते हैं।" शादी के बाद के करिअर के बारे में साक्षी ने कहा कि खेल को लेकर दोनों गंभीर हैं। खेल दोनों के जीवन का अहम हिस्सा है। शादी के बाद भी दोनों मिलकर खेल में और अच्छा प्रदर्शन करेंगे।"

अपनी शादी को लेकर 3 बार बयान दे चुकी हैं साक्षी

sakshi malik tie to knot with in 6 month
साक्षी मलिक - फोटो : Getty

रियो ओलंपिक के बाद देश का सितारा बनी साक्षी मलिक ने अब अपनी शादी के खुलासा कर दिया है। अपनी शादी को लेकर यह उनका तीसरा बयान है। 

साक्षी मलिक जिस दिन रियो से रोहतक लौटी थीं, उसी दिन उन्होंने शादी को लेकर पहली बार कोई बयान दिया था। रोहतक के सेक्टर-4 स्थित अपने घर लौटी पहलवान ने कहा कि उनका पहला लक्ष्य अगले ओलंपिक में गोल्ड जीतना है। शादी के बारे में वह इसके बाद सोचेंगी। फिलहाल वह कुश्ती में अपने प्रदर्शन को और बेहतर करने पर फोकस करेंगी।

उसके बाद अमर उजाला और इसके बाद कुछ अन्य वेबसाइट्स पर खबर आई कि साक्षी ने अपना जीवनसाथी चुन लिया है और वो भी एक पहलवान है। लेकिन परिवार ने इस खबर का पुरजोर खंडन किया।

उनके भाई ने भी शादी की बात से इंकार करते हुए कहा था कि साक्षी की शादी करने की अभी कोई योजना नहीं है। न ही परिवार अभी इसके लिए सहमत है। फिलहाल अब यह तय हो गया है कि साक्षी अगले कुछ महीनों में दांपत्य जीवन की शुरुआत करने जा रही हैं। हम खेलों में सफलता हासिल करने के बाद उनके नवदांपत्य जीवन के लिए भी शुभकामनाएं देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed