फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Saina Nehwal And P Kashyap Says Olympic Qualification Time Must Be Increased Due CoronaVirus

'कोरोनावायरस से टूर्नामेंट रद्द होने के कारण ओलंपिक क्वालीफिकेशन समय बढ़े'

Sun, 01 Mar 2020 01:03 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 01 Mar 2020 01:03 PM IST
विज्ञापन
Saina Nehwal And P Kashyap Says Olympic Qualification Time Must Be Increased Due CoronaVirus
साइना नेहवाल - फोटो : pti

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और पारूपल्ली कश्यप का मानना है कि नोवेल कोरोनावायरस के कारण टोक्यो ओलंपिक के क्वालीफाइंग टूर्नामेंट रद्द होने के कारण विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) को क्वालीफिकेशन समय को बढ़ाना चाहिए। घातक कोरोना वायरस से जुड़ी चिंताओं के कारण अब तक चार ओलंपिक क्वालीफाइंग प्रतियोगिताएं रद्द हो चुकी हैं जिसमें चीन मास्टर्स (25 फरवरी से एक मार्च), वियतनाम अंतरराष्ट्रीय चैलेंज (24 से 29 मार्च), जर्मन ओपन (तीन से आठ मार्च) और पोलिश ओपन (26 से 29 मार्च) शामिल हैं।

विज्ञापन


साइना ने बीडब्ल्यूएफ और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) को टैग करते हुए ट्वीट किया कि अगर कोरोना वायरस के कारण टूर्नामेंट रद्द हो रहे हैं तो क्वालीफिकेशन समय बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह उन खिलाड़ियों के लिए अनुचित होगा जो ओलंपिक 2020 के लिए क्वालीफाई करने के करीब हैं। लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना ‘रेस टू टोक्यो’ सूची में अभी 22वें स्थान पर चल रही हैं और टोक्यो में जगह बनाने के लिए उन्हें कुछ अच्छे नतीजे हासिल करने होंगे। साइना के पति और 2014 के राष्ट्रमंडल चैंपियन कश्यप तथा दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत क्रमश: 24वें और 21वें स्थान पर हैं।
विज्ञापन


इन खिलाड़ियों के पास अब प्रतिष्ठित आल इंग्लैंड टूर्नामेंट (11 से 15 मार्च) के जरिए अंक जुटाने का मौका है। इस टूर्नामेंट के विजेता को 12000 रैंकिंग अंक मिलेंगे। इसके बाद स्विस ओपन, इंडिया ओपन (सुपर 500), मलेशिया ओपन (सुपर 750) और सिंगापुर ओपन (सुपर 500) होने हैं। क्वालीफिकेशन समय 28 अप्रैल को खत्म होगा। स्पेन मास्टर्स के दौरान पीठ में लगी चोट से उबर रहे कश्यप ने ट्वीट किया कि स्पेन मास्टर्स से सिंगापुर ओपन तक सात प्रतियोगिताएं थी। एशियाई चैंपियनशिप भी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब जर्मन ओपन रद्द हो गया है और स्विस ओपन पर भी संदेह है। सिंगापुर और मलेशिया ओपन को लेकर भी चिंताएं हैं। यह उन खिलाड़ियों के लिए अनुचित होगा जो अभी क्वालीफिकेशन के करीब हैं। चीन के वुहान शहर से फैसले घातक कोरोना वायरण के कारण अब तक 3000 के करीब लोग मारे जा चुके हैं और दुनिया भर में लगभग 83000 लोग इससे संक्रमित हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed