फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Saikhom Mirabai Chanu won gold medal in commonwealth games 2018

CWG 2018: मीराबाई चानू को स्वर्णिम सफलता, वेटलिफ्टिंग में देश को दिलाया पहला गोल्ड

Thu, 05 Apr 2018 12:51 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 05 Apr 2018 12:51 PM IST
विज्ञापन
Saikhom Mirabai Chanu won gold medal in commonwealth games 2018
मीराबाई चानू

गोल्ड कोस्ट में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने पहला गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। मीराबाई ने 48 किलोग्राम की कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने स्नैच राउंड में (80किग्रा, 84किग्रा, 86किग्रा) का भार उठाया। वहीं क्लीन ऐंड जर्क राउंड में उन्होंने पहली बार 103 किलोग्राम, दूसरे बार 107 किलोग्राम और तीसरी बार 110 किलोग्राम का भार उठाकर भारत को पहला गोल्ड दिलाया।

विज्ञापन


स्नैच राउंड में 80 किलोग्राम वजन उठाकर उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में नया कीर्तिमान भी स्थापित किया है। इसके अलावा आखिरी राउंड में उठाया गया 86 किलोग्राम वजन कॉमनवेल्थ में उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले कॉमनवेल्थ में उन्होंने 85 किलोग्राम वजन उठाया था।
विज्ञापन


बता दें कि चानू ने 2014 के कॉमनवेल्थ गेम्स में भी सिल्वर मेडल जीता था। कॉमनवेल्थ (2018) का पहला दिन भारतीय वेटलिफ्टर के लिए काफी शानदार रहा। चानू से पहले भारतीय वेटलिफ्टर गुरुराजा ने सिल्वर पदक जीतकर भारत के लिए पदक का खाता खोला था। उन्होंने 56 किलोग्राम की मेंस कैटेगरी में सिल्वर जीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed