फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   SAI asked sports federation to learn from world's federation to start preparation for olympics

विदेशी तर्ज पर होंगी ओलंपिक की तैयारियां, साई ने दुनिया के दूसरे खेल संघों से बात करने को कहा

Fri, 08 May 2020 08:38 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 08 May 2020 08:38 AM IST
सार

  • साई ने राष्ट्रीय खेल संघों से दुनिया के दूसरे खेल संघों से बात करने को कहा
  • दूसरे देशों के खेल संघ किस तरह कर रहे हैं तैयारियां शुरू करने पर काम

विज्ञापन
SAI asked sports federation to learn from world's federation to start preparation for olympics
भारतीय खेल प्राधिकरण - फोटो : social Media

विस्तार

लॉकडाउन खुलने के बाद देश में ओलंपिक की तैयारियां शुरू कराने के लिए अब दुनिया भर के खेल संघों की मदद ली जाएगी। साई ने राष्ट्रीय खेल संघों से कहा है कि उनकी तरह दुनिया के दूसरे खेल संघ भी कोराना की महामारी से जूझते हुए अपने यहां खेलों की तैयारियां शुरू करने की योजनाएं बना रहे होंगे। दुनिया भर के इन खेल संघों ने खेलों की तैयारियां शुरू करने की क्या योजनाएं बनाई हैं इस पर उनसे बात की जाए और इसे साई के साथ बांटा जाए। देश में खेलों की तैयारियां और गतिविधियां शुरू कराने में दूसरे देशों के खेल संघों से मिली जानकारी अहम भूमिका निभाएगी। साई ने यही जिम्मा राष्ट्रीय खेल संघों को सौंपा है।

विज्ञापन


लॉकडाउन के बाद तैयारियां की प्रक्रिया में साई
साई ने साफ किया है कि लॉकडाउन के बाद खेलों की तैयारियां शुरू कराने के लिए उनकी ओर से प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिसें अंतिम मंजूरी के लिए खेल मंत्रालय के पास भेजा जाएगा। इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में राष्ट्रीय खेल संघ भी भूमिका निभा सकते हैं। राष्ट्रीय खेल संघ अपने से संबंधित दूसरे देशों के खेल संघों से संपर्क में होंगे। दूसरे देशों के खेल संघों ने खेलों की तैयारियां शुरू कराने को योजनाएं बना ली होंगी या फिर उस दिशा में होंगे। इन खेल संघों से यही बात करनी है कि उन्होंने कोरोना के बाद खिलाडिय़ों की तैयारियों की योजनाओं को किस तरह अंजाम दिया है या फिर इन्हें किस तरह से संचालित किया जाना है। इन्हीं योजनाओं को साई को बताना है।
विज्ञापन


खेल मंत्री कर चुके हैं पहल
खेल मंत्री किरन रिजीजू पहले ही कह चुके हैं कि मई  माह के अंत में राष्ट्रीय शिविरों को शुरू कर ओलंपिक की तैयारियां शुरू करा दी जाएगीं। वहीं भारतीय ओलंपिक संघ ने भी खेलों की तैयारियों के लिए श्वेत पत्र तैयार करने का जिम्मा राष्ट्रीय खेल संघों को सौंपा है। अब साई ने इसमें एक और कदम आगे बढ़ाते हुए दूसरे देशों की भी मदद लेने की योजना बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed