फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Safety first, then Tokyo Olympics, says Indian star wrestler Bajrang Punia

पहलवान बजरंग पूनिया का बड़ा बयान, कहा- जिंदगी रही तो ही ओलंपिक खेल पाएंगे

Mon, 23 Mar 2020 02:53 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 23 Mar 2020 02:53 PM IST
विज्ञापन
Safety first, then Tokyo Olympics, says Indian star wrestler Bajrang Punia
बजरंग पूनिया - फोटो : ट्विटर

भारतीय पहलवान और एशियाई चैंपियन बजरंग पूनिया ने टोक्यो ओलंपिक के ऊपर स्वास्थ्य और जान को तरजीह दी है। हरियाणा के इस लाल ने कहा कि कोविड-19 के प्रकोप के बीच एथलीटों की सुरक्षा प्राथमिकता होनी चाहिए।

विज्ञापन


पूनिया ने कहा कि, 'सर्वप्रथम, हमें कोरोनावायरस से लड़ना होगा। समूचे विश्व में यह बीमारी महामारी की तरह फैल चुकी है। इस दौरान ओलंपिक का आयोजन खतरे से खाली नहीं होगा, क्योंकि कोई नहीं जानता कि हालात सुधरने में कितना वक्त लगेगा। जिंदगी रही तो ओलिंपिक खेल पाएंगे। लेकिन अगर कोई अपनी जिंदगी ही गंवा दे तो फिर ओलिंपिक का क्या मतलब है?'
विज्ञापन


बजरंग टोक्यो ओलंपिक टालने के बड़े पक्षधर है, उनका साफ तौर पर कहना है कि अगर जिंदगी रही तो ओलंपिक खेल पाएंगे। राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित इस पहलवान का बयान तब आया जब कनाडा ने खेलों के इस महाकुंभ के बहिष्कार का एलान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


65 किलो वर्ग में दुनिया के श्रेष्ठ पहलवानों में शुमार बजरंग का कहना है कि, 'अगर इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (IOC) तय समय पर ही टोक्यो ओलंपिक का आयोजन करता है और दूसरे देश भी इसमें शामिल होते हैं तो मजबूरन हमें भी भाग लेना होगा, लेकिन अगर वे दो-चार माह में हालात सामान्य होने का इंतजार किया जाए तो सभी की भलाई ही होगी।


इस बीच कनाडा ने इंटरनेशनल ओलंपिक संघ (IOC) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से अपील की है कि इन खेलों को एक साल के लिए टाल दिया जाए। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया ने भी अपने खिलाड़ियों को 2021 टोक्यो ओलंपिक की तैयारी के लिए बोल दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed