{"_id":"5b56bf664f1c1b50748b6d06","slug":"ryan-lochte-banned-for-14-months-by-us-anti-doping-agency","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 ओलंपिक मेडल जीतने वाला एथलीट चढ़ा एंटी डोपिंग एजेंसी के हत्थे, लगा 14 महीने का बैन","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
12 ओलंपिक मेडल जीतने वाला एथलीट चढ़ा एंटी डोपिंग एजेंसी के हत्थे, लगा 14 महीने का बैन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:17 PM IST
विज्ञापन
ryan lochte
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12 ओलंपिक मेडल विजेता अमेरिकी स्विमर रयान लोचटे पर यूएस एंटी डोपिंग एजेंसी ने 14 महीने का प्रतिबंध लगा दिया है। लोचटे को नशे के इंजेक्शन लेने के चलते यूएस एजेंसी ने प्रतिबंधित किया है। अमेरिकी तैराक ने अपने ऊपर लगे इस बैन को स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 33 वर्षीय लोचटे ने ओलंपिक में कुल 12 मेडल जीते हैं, जिनमें से छह गोल्ड हैं। ऐसे में लोचटे पर बैन लगने से फैंस काफी निराश हैं। बता दें कि इसी साल मई में लोचटे ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें वह इंट्रावेनस इनफ्यूशन का इंजेक्शन लेते नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
यह तस्वीर सामने आने के बाद यूएस एंजेंसी ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए तफ्तीश शुरू की और अब करीब दो महीने गुजर जाने के बाद तैराक पर 14 महीने का बैन लगा दिया है। हालांकि, कार्रवाई के दौरान लोचटे ने कहा था कि उन्होंने ऐसा कुछ भी नहीं किया है, जिससे एंटी डोपिंग एजेंसी के नियमों का उल्लंघन हुआ है।
विज्ञापन