फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Russian Weightlifting Team Banned From 2016 Games

रूस को एक और झटका, पूरी वेटलिफ्टिंग टीम पर ही लगा बैन

Sat, 30 Jul 2016 01:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 30 Jul 2016 01:01 PM IST
विज्ञापन
Russian Weightlifting Team Banned From 2016 Games
रियो ओलंपिक - फोटो : getty

रियो ओलंपिक से पहले डोपिंग का मामला खत्म नहीं हो रहा और अब एक नए कड़े फैसले के तहत रूस की पूरी वेटलिफ्टिंग टीम पर ही बैन लगा दिया गया है। खेल की महाशक्ति कहे जाने वाले रूस के लिए यह बड़ा झटका है।

विज्ञापन


वेटलिफ्टिंग में रूस की ओर से 8 भारोत्तोलक इस ओलंपिक में हिस्सा लेने जाने वाले थे लेकिन हाल के डोपिंग मामलों के कारण अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग फेडरेशन (आईडब्ल्यूएफ) ने इस टीम पर ही भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया गया।
विज्ञापन


आईडब्ल्यूएफ ने अपने बयान में कहा कि ओलंपिक के लिए जाने वाले रूस के भारोत्तोलकों की टीम ने कई बार गंभीर स्तर पर नियमों का उल्लंघन किया है और खेल की गरिमा को गिराया है, इस कारण खेल के स्तर को बचाए रखने के लिए इन खिलाड़ियों पर बैन लगाने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस ओलंपिक समिति ने रियो के लिए 387 खिलाड़ियों को भेज रहा था जिसमें से अब तक 117 खिलाड़ी डोपिंग में पकड़े जाने के बाद इस खेल में हिस्सा लेने से प्रतिबंधित कर दिया गया। इन 117 में से 67 ट्रैक और 5 फील्ड एथलीट शामिल हैं जिन्हें हिस्सा लेने से रोका गया है।

तो वर्ल्ड चैंपियन भी नहीं जा पाएंगे रियो

Russian Weightlifting Team Banned From 2016 Games

वेटलिफ्टिंग टीम में शामिल 8 खिलाड़ियों में से एक आर्टम ओकुलोव वर्ल्ड चैंपियन हैं वहीं रसलान एल्बीगोव ने लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था जबकि महिला भारोत्तोलक तातियाना काशिरिना ने इसी गेम्स से रजत पदक जीता था।

दूसरी ओर, अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) पर इस बात के लिए खासा दबाव है कि वह 5 अगस्त से शुरू हो रहे गेम्स के लिए रूस की पूरी टीम पर ही बैन लगा दिया जाए। हालांकि पिछले दिनों आईओसी ने पूरी रूसी टीम पर बैन लगाने के बजाए हर खेल के अंतरराष्ट्रीय संघों पर छोड़ दिया था कि वह अपने हिसाब से खिलाड़ियों पर बैन लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed