{"_id":"5f0605358ebc3e63d70452ea","slug":"russian-weightlifter-andrei-demanov-suspended-due-to-doping","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूस के भारोत्तोलक आंद्रेई देमानोव डोपिंग के कारण निलंबित","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
रूस के भारोत्तोलक आंद्रेई देमानोव डोपिंग के कारण निलंबित
Wed, 08 Jul 2020 11:11 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 08 Jul 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
डोपिंग टेस्ट
रूस के दो बार के यूरोपीय चैंपियन भारोत्तोलक आंद्रेई देमानोव को प्रतिबंधित स्टेरॉयड के सेवन के लिए ‘पॉजीटिव’ पाए जाने के बाद अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ (आईडब्ल्यूएफ) ने मंगलवार को कहा कि देमानोव को एक एनाबोलिक स्टेरॉयड डीएचसीएमटी के सेवन का दोषी पाया गया है।
विज्ञापन
इसे टुरिनाबोल के नाम से भी जाना जाता है और भारोत्तोलक और अन्य खेलों के खिलाड़ी इसका उपयोग करते रहे हैं। देमानोव को अब अनुशासनात्मक सुनवाई से गुजरना होगा। देमानोव पर इससे पहले 2012 लंदन ओलंपिक में टुरिनाबोल लेने के लिए 2016 में दो साल का प्रतिबंध लगाया गया था और तब से उसने किसी प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लिया था।
विज्ञापन