{"_id":"5e2a678b8ebc3eeb8501996b","slug":"rowing-federation-lifts-ban-on-dattu-bhokanal","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोइंग फेडरेशन ने दत्तू भोकनाल पर लगा प्रतिबंध हटाया","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
रोइंग फेडरेशन ने दत्तू भोकनाल पर लगा प्रतिबंध हटाया
Fri, 24 Jan 2020 09:12 AM IST
Rohit Ojha
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 24 Jan 2020 09:12 AM IST
विज्ञापन
भारतीय ओलंपिक संघ
- फोटो : social Media
आईओए के एथलीट कमीशन की सदस्य अंजू बॉबी जार्ज की ओर से आपत्ति जताए जाने के बाद फेडरेशन एशियन गेम्स मेडलिस्ट रोअर दत्तू भोकनाल पर लगे दो साल के प्रतिबंध को तत्काल प्रभाव से हटा लिया है। फेडरेशन की ओर से कहा गया कि उनकी एथलीट कमीशन ने हिदायत दी है कि दत्तू पर 30 अप्रैल 2019 से लगाया प्रतिबंध हटा लिया जाए।
विज्ञापन
इसके बाद ही यह प्रतिबंध हटाया जा रहा है। दत्तू अब 27 अप्रैल से कोरिया में होने वाले ओलंपिक क्वालिफायर के लिए अपना दावा ठोक सकते हैं। फेडरेशन दत्तू पर अनुशास्नात्मक कार्रवाई करते हुए दो साल का प्रतिबंध लगाया था। उन पर कई तरह के गंभीर आरोप थे।
विज्ञापन
रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (आरएफआई) ने बृहस्पतिवार को खेल मंत्रालय के समक्ष जवाब दाखिल करते हुए उनसे एक माह के समय की मोहलत मांगी है। मंत्रालय ने बुधवार को फेडरेशन की एक फरवरी मान्यता रद्द करने का फैसला सुनाया था।
विज्ञापन
फेडरेशन की अध्यक्ष राजलक्ष्मी सिंह देव ने मंत्रालय को लिखे पत्र में हर आरोप का जवाब देते हुए कहा है कि यह प्रतिबंध 29 फरवरी से लगाया जाएगा तो रोअरों के हित में रहेगा। फेडरेशन ने मंत्रालय से यह भी कहा है कि उसकी ओर से फरवरी के तीसरे सप्ताह में चुनाव कराए जा रहे हैं।
दरअसल, इस मामले में मंत्रालय ने ज्यादा ही जल्दबाजी दिखाई है। अमूमन किसी भी खेल संघ की मान्यता रद्द करने से पहले उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया जाता है, लेकिन यहां ऐसा नहीं किया गया। यही नहीं मंत्रालय आईओसी चार्टर के तहत स्वायत्तता में दखल से बचने के लिए आईओए को सीधे तौर पर कोई आदेश नहीं देता है। यहां मंत्रालय ने न सिर्फ फेडरेशन की मान्यता रद्द की बल्कि आईओए को एक फरवरी से तदर्थ कमेटी गठित करने को भी कहा।