फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Ronaldo earns 28 crores from a post on social media, leaving behind Messi, Neymar, Mbappe

Ronaldo: रोनाल्डो को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट से होती है 28 करोड़ की कमाई, मेसी, नेमार, म्बापे को पीछे छोड़ा

Tue, 20 Sep 2022 11:38 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 20 Sep 2022 11:38 PM IST
सार

पिछले एक वर्ष में रोनाल्डो के खेल के ग्राफ में गिरावट आई है, लेकिन आश्चर्यजनक रूप से सोशल मीडिया के इस प्लेटफॉर्म पर उनके फॉलोअर्स में 47 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। मेसी के 36 करोड़ फॉलोअर्स हैं।

विज्ञापन
Ronaldo earns 28 crores from a post on social media, leaving behind Messi, Neymar, Mbappe
बाएं से दाएं- मेसी, नेमार और रोनाल्डो

विस्तार

क्रिस्टियानो रोनाल्डो भले ही फॉर्म में न हों और चैंपियंस लीग में नहीं खेल रहे हों। बावजूद इसके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर उनकी लोकप्रियता का जलवा बरकरार है। दुनिया भर में 48 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स के साथ वह इंस्टा पर दुनिया के सबसे ताकतवर और लोकप्रिय फुटबॉलर हैं। उनकी इस प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट 28 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई होती है। उन्होंने इस मामले में अर्जेंटीनी स्टार लियोनल मेसी को भी पीछे छोड़ दिया है। मेसी को इंस्टा पर एक पोस्ट से 21 करोड़ रुपये से अधिक की आमदनी होती है।
विज्ञापन


फॉलोअर्स में 47 प्रतिशत की बढोतरी
पिछले एक वर्ष में रोनाल्डो के खेल के ग्राफ में गिरावट आई है, लेकिन आश्चर्यजनक रूप से सोशल मीडिया के इस प्लेटफॉर्म पर उनके फॉलोअर्स में 47 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। मेसी के 36 करोड़ फॉलोअर्स हैं। बीते वर्ष के मुकाबले उनके फॉलोअर्स में 38.03 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। वहीं पीएसजी में उनके साथी नेमार और म्बापे इस मामले में तीसरे और चौथे स्थान पर हैं।
विज्ञापन


नेमार के 17 करोड़ 78 लाख फॉलोअर्स हैं। उनकी एक पोस्ट से उन्हें 9 करोड़ रुपये से अधिक की राशि की कमाई होती है। बीते वर्ष के मुकाबले में उनके फॉलोअर्स में 13.11 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। वहीं फ्रांस और पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) क्लब के म्बापे के इंस्टा पर फॉलोअर्स सवा सात करोड़ हैं। उनके फॉलोअर्स में 32.52 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। उन्हें भी एक पोस्ट से 9 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्राजीली स्टार विनिसियस की लोकप्रियता में सर्वाधिक वृद्धि
जिस फुटबॉलर ने सोशल मीडिया के इस प्लेटफॉर्म पर पिछले वर्ष के मुकाबले सबसे ज्यादा फालोअर्स में वृद्धि दर्ज की है। वह रियल मैड्रिड और ब्राजील के विनिसियस जूनियर हैं। उनके इंस्टा पर फॉलोअर्स दो करोड़ 30 लाख हैं। पिछले वर्ष के मुकाबले उनके फॉलोअर्स की संख्या में 89.69 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। उन्हें एक पोस्ट से तकरीबन साढ़े पांच करोड़ रुपये की कमाई होती है।


विश्व विजेता फ्रांस की फुटबॉल टीम एक करोड़ 17 लाख फॉलोअर के साथ दुनिया की सबसे लोकप्रिय फुटबॉल टीम है। ब्राजील (1.13 करोड़) और पुर्तगाल (1.03 करोड़ ) क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed