फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Roger Federer returns to Clay court after 3 years started madrid open campaign on winning note

फेडरर ने तीन साल बाद की क्ले कोर्ट पर वापसी, मैड्रिड ओपन में जीत के साथ किया आगाज

Wed, 08 May 2019 05:08 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 08 May 2019 05:08 PM IST
विज्ञापन
Roger Federer returns to Clay court after 3 years started madrid open campaign on winning note
रोजर फेडरर

स्विट्जरलैंड के 20 बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन रोजर फेडरर ने क्ले कोर्ट पर तीन साल की अनुपस्थिति के बाद वापसी करते हुए मंगलवार को मैड्रिड ओपन में रिचर्ड गास्केट पर 6-2 6-3 से जीत हासिल की। उन्होंने दूसरे दौर में गास्केट को हराने में केवल 52 मिनट लिए।

विज्ञापन


तीन बार (2006, 2009, 2012) के मैड्रिड ओपन चैम्पियन ने कहा, ‘‘वापसी कर खुशी हो रही है। ’’ 

रोम में 12 मई 2016 को तीसरे दौर में डोमिनिक थिएम से हारने के बाद फेडरर ने तीन साल बाद वापसी की है। ग्रासकोर्ट पर ध्यान लगाने के लिए उन्होंने क्ले कोर्ट पर नहीं खेलने का फैसला किया था और 2017 में विम्बलडन खिताब जीता था। 
विज्ञापन


फेडरर ने गास्केट के खिलाफ हुई 21 भिड़ंत में से 18 में जीत हासिल की है। 
 

अंतिम 16 में पहुंचे नोवाक जोकोविच

Roger Federer returns to Clay court after 3 years started madrid open campaign on winning note
नोवाक जोकोविच

वहीं शीर्ष वरीय और दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने महज 65 मिनट में अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज को 6-4 6-2 से शिकस्त देकर अंतिम 16 में जगह बनायी। 

जोकोविच यहां 2011 और 2016 में ट्राफी हासिल कर चुके हैं। वह अगले महीने रोलां गैरा में लगातार चौथी ग्रैंडस्लैम ट्राफी हासिल करना चाहेंगे। 

मारिन सिलिच ने जर्मनी के जान लेनार्ड स्ट्रर्फ की चुनौती समाप्त की जबकि 2018 में फाइनल में पहुंचने वाले डोमिनिक थिएम ने रेली ओपेलका के हटने से अगले दौर में प्रवेश किया। 

स्पेन के डेविड फेडरर ने हमवतन रोबर्टो बतिस्ता अगुट को 6-4 4-6 6-4 से शिकस्त दी। स्टेन वावरिंका भी अगले दौर में पहुंच गए। 

दसवें वरीय फैबियो फोगनिनी ने काइल एडमंडल को 6-4 6-3 से शिकस्त दी। 
 

ओसाका और हालेप दूसरे दौर में

Roger Federer returns to Clay court after 3 years started madrid open campaign on winning note
सिमोना हालेप

महिलाओं के ड्रा में नाओमी ओसाका ने स्पेन की सारा सोरीबस टोर्मो को 7-6 3-6 6-0 से मात देकर तीसरे दौर में प्रवेश किया। 

तीसरी वरीय और दो बार की चैम्पियन सिमोना हालेप ने दूसरे दौर में योहाना कोंटा को 7-5 6-1 से शिकस्त दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed