फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Roberto Bautista Agut beats Novak Djokovic at Miami Open

मियामी ओपन में जोकोविच की हार, रिकॉर्ड सातवीं बार खिताब जीतने का सपना टूटा

Wed, 27 Mar 2019 04:23 PM IST
सोनू शर्मा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 27 Mar 2019 04:23 PM IST
विज्ञापन
Roberto Bautista Agut beats Novak Djokovic at Miami Open
नोवाक जोकोविच - फोटो : Social media

नोवाक जोकोविच का रिकॉर्ड सातवीं बार मियामी ओपन एटीपी खिताब जीतने का सपना मंगलवार को यहां राबर्टो बातिस्ता आगुट से हार के साथ ही टूट गया। आगुट ने पहले सेट में करारी हार झेलने के बाद शानदार वापसी की और 1-6, 7-5, 6-3 से जीत दर्ज करके क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। 

विज्ञापन


जोकोविच ने बेहतरीन शुरुआत की और 25 मिनट के बाद वह 5-0 से आगे थे। स्पेन के बातिस्ता आगुट के लिये उनको रोकना आसान नहीं था। दूसरे सेट में बारिश के कारण कुछ देर के लिये खेल रुका और इसके बाद आगुट ने शानदार वापसी की। 
विज्ञापन


आगुट ने कहा, 'निश्चित तौर पर यह जीत मेरे लिये खास मायने रखती है। मैंने केवल आक्रामक खेल दिखाने की कोशिश की।'

उनका अगला मुकाबला मौजूदा चैंपियन जान इसनर से होगा, जिन्होंने ब्रिटेन के विश्व में 22वें नंबर के खिलाड़ी काइल एडमंड को 7-6 (7/5), 7-6 (7/3) से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कनाडा के फेलिक्स आगुर अलिसीमे ने जार्जिया के निकोलोज बासिलाशविली को 7-6 (7-4), 6-4 से हराया। उन्हें अब बोर्ना कोरिच से भिड़ना है। इस क्रोएशियाई खिलाड़ी ने निक किर्गीयोस को 4-6, 6-3, 6-2 से शिकस्त दी। 

महिलाओं के वर्ग में एस्तोनिया की एनेट कोंटावीट ने सीह सु वेइ को 3-6, 6-2, 7-5 से हराकर पहली बार मियामी डब्ल्यूटीए ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाई। 

क्वितोवा को हराकर बार्टी सेमीफाइनल में  

चेक गणराज्य की पेत्रा क्वितोवा का पहली बार दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बनने का सपना एश्लघे बार्टी के हाथों क्वार्टर फाइनल में हार के साथ टूट गया। क्वितोवा को बार्टी के हाथों 6-7, 6-3, 2-6 से शिकस्त मिली। सेमीफाइनल में बार्टी का सामना एस्तोनिया की एनेट कोंटावीत से होगा, जो सीह सु वेइ को 3-6, 6-2, 7-5 से हराकर पहली बार यहां अंतिम चार में पहुंचीं। 

इनपुट: भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed