{"_id":"57b198904f1c1b77766eb072","slug":"rio-olympic-10th-day-medal-hopes-lalita-babar-vikas-krishnan","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉक्सिंग में भी झोली खाली विकास कृष्ण हारे","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
बॉक्सिंग में भी झोली खाली विकास कृष्ण हारे
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 16 Aug 2016 04:12 AM IST
विज्ञापन
विकास कृष्णन
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुक्केबाजी के 75 किग्रा लाइटवेट वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत के विकास कृष्णन का मुकाबला उजबेकिस्तान के बेकतेमिर से हार गए हैं। विकास पहले ही मेलिकुजिव को अपने और पदक के बीच की सबसे बड़ी बाधा बता चुके थे। उनकी हार के साथ ही ओलंपिक से भारतीय बॉक्सर खाली हाथ लौट रहे हैैं। इससे पहले 2008 में बीजिंंग में विजेंदर कुमार ने कांस्य और साल 2012 में लंदन में एमसी मेरीकॉम ने कांस्य पदक जीता था।
अब पदक जीतन की जिम्मेदारी पूरी पहलवानों और बैडमिंटन खिलाड़यों के कंधों पर आ गई है। इसके अलावा अधिकांश स्पर्धाओं में भारतीय खिलाड़ियों को खाली हाथ लौटना पड़ा है।
भारत को सबसे बड़ा झटका निशानेबाजी और मुक्केबाजी में लगा है।
बीजिंग में निशानेबाजी में भारत ने एक स्वर्ण पदक जीता था जबकि लंदन में एक रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया था। रियो में भारतीय निशानेबाज एक भी पदक हासिल नहीं कर सके।
विज्ञापन
मुक्केबाजी में लंदन में आठ मुक्केबाजों ने भाग लिया था लेकिन रियो के लिए केवल तीन मुक्केबाज ही टिकट हासिल कर सके।
भारतीय खिलाड़ियों के 10 वें दिन के परिणामः
महिलाओं की डिस्कस थ्रो स्पर्धा में सीमा पुनिया भाररतीय चुनौती पेश करेंगी। उनकी स्पर्धा का आयोजन भारतीय समयानुसार देर रात 5 बजे होगा।
10वें दिन पूरे देश की नजरें ललिता बाबर पर थीं, 32 साल बाद ओलंपिक की एथलेटिक्स के फाइनल में जगह बनाने वाली पहली भारतीय महिला बनीं ललिता बाबर 3 हजार मीटर स्टिपल चेज स्पर्धा में 10वें स्थान पर रहीं। उन्होंने 9:22:74 मिनट में दौड़ पूरी की।
प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक बहरेन की जेबेट ने जीता, वह ओलंपिक और विश्व रिकॉर्ड तोड़ने से कुछ सेकेंड से चूक गईं। उन्होंने 8: 59:77 मिनट में दौड़ पूरी की।
बैडमिंटन के प्री क्वार्टरफाइनल में डेनमार्क के खिलाड़ी को 21-19,21-18 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। जहां उनका मुकाबला लिन डेन से होगा।
बैडमिंटन के प्री क्वार्टर फाइनल पीवी सिंधु का मुकाबला चीनी ताईपेई की ताई जू यिंग से हुआ, सिंधु ने विश्व की आठवें नंबर की खिलाड़ी को सीधे सेटों में 21-3,21-15 से मात देते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
महिलाओं की 200 मीटर फर्राटा दौड़ की हीट में श्रबणी नंदा 55 वें स्थान पर रहीं। उन्होंने दौड़ 23.58 सेकेंड में पूरी की।
पुरुषों की ट्रिपल जंप स्पर्धा के क्वालिफिकेशन राउंड में रंजीत माहेश्वरी 30 वें स्थान पर रहे। वह 16.13 मीटर की दूरी तय कर सके और फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सके।
कुश्ती की ग्रीको रोमन स्पर्धा के 85 किग्रा वर्ग में भारत के रविंद्र खत्री हंगरी के विक्टर लॉरेंज से 4-0 से हारकर बाहर हो गए हैं।