{"_id":"5790c28a4f1c1b1a7fc4c917","slug":"rio-bound-dharambir-not-overawed-by-bolt-s-presence-in-200m","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोल्ट के साथ रियो ओलंपिक में दौड़ने को लेकर टेंशन में नहीं हैं धर्मबीर","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
बोल्ट के साथ रियो ओलंपिक में दौड़ने को लेकर टेंशन में नहीं हैं धर्मबीर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 21 Jul 2016 06:10 PM IST
विज्ञापन
Dharambir
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय धावक धर्मबीर सिंह का कहना है कि रियो ओलंपिक में 200 मीटर स्पर्धा में जमैका के दिग्गज फर्राटा धावक उसैन बोल्ट की मौजूदगी से उनके अंदर किसी प्रकार की घबराहट नहीं है।
विज्ञापन
धर्मबीर ओलंपिक की इस स्पर्धा में 36 साल में क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय हैं। धर्मबीर ने कहा, "उसेन बोल्ट मेरे लिए एक अन्य प्रतिस्पर्धी होंगे। मैं वहां इसलिए नहीं जाऊंगा कि मुझे बोल्ट से मिलने का मौका मिलेगा। मेरा ध्यान इस समय अपनी तैयारी पर है। मुझे लगता है कि मैं रियो में 20 सेकेंड के बैरियर को तोड़ सकता हूं।"
विज्ञापन
हरियाणा के रोहतक जिले के रहने वाले धर्मबीर तीन दशक से भी अधिक समय बाद क्वालीफाई करने के बावजूद अपेक्षाओं का बोझ महसूस नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बंगलूरू में इसी महीने आयोजित इंडियन ग्रां प्री में 20.45 सेकेंड के राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था। बोल्ट के नाम इस स्पर्धा में सबसे बेस्ट टाइम निकालने का रिकॉर्ड है। बोल्ट ने 2009 में वर्ल्ड चैंपियनशिप में 200 मीटर फर्राटा रेस में 19.19 सेकेंड का समय निकाल कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। बोल्ट के ही नाम 100 मीटर फर्राटा रेस (9.58 सेकेंड) में भी वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
27 वर्षीय धर्मबीर ने कहा, "मैं क्वालीफाई करने से हैरान नहीं हूं। मैंने आठ साल तक मेहनत की और आखिर में अपना लक्ष्य हासिल कर लिया। अब लक्ष्य अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना और 200 मीटर प्रतिस्पर्धा में बने रहना है।" हालांकि धर्मबीर के लिए 20 सेकेंड बैरियर को तोड़ना आसान नहीं होगा।