{"_id":"5c8bd5e3bdec2214154e9ccc","slug":"ridhima-dilawari-wins-the-pro-golf-tour-sixth-phase-title","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिद्धिमा दिलावड़ी ने जीता प्रो गोल्फ टूर के छठे चरण का खिताब","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
रिद्धिमा दिलावड़ी ने जीता प्रो गोल्फ टूर के छठे चरण का खिताब
Fri, 15 Mar 2019 10:12 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Fri, 15 Mar 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
रिद्धिमा दिलावड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय गोल्फर रिद्धिमा दिलावड़ी ने शुक्रवार को जेपी ग्रीन्स में हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर के छठे चरण का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
20 बरस की रिद्धिमा शानदार फॉर्म में हैं, उन्होंने तीन अंडर 69 से लगातार तीसरा अंडर पार का कार्ड खेला और उनका कुल स्कोर 10 अंडर 206 रहा।
इससे रिद्धिमा ने 10 शॉट से जीत हासिल की जो अंतर के हिसाब से दूसरी बड़ी जीत थी। उन्होंने सत्र के तीसरे चरण में त्वेसा मलिक पर 15 शॉट की जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
पिछले हफ्ते की विजेता गौरिका बिश्नोई 216 के कुल स्कोर से दूसरे स्थान पर रहीं। हीरो ऑर्डर ऑफ मेरिट में रिद्धिमा 3,36,400 रुपये की कमाई से पांचवें स्थान पर हैं। इस सूची में नेहा त्रिपाठी 5,03,800 रुपये की कमाई से शीर्ष पर हैं। इनपुट-भाषा
विज्ञापन