{"_id":"5eb40b5a83c1ea004532b2dd","slug":"restricted-nba-practices-expected-to-resume-on-friday","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन की पाबंदियों में छूट, टीम के केंद्रों पर ट्रेनिंग कर सकते हैं NBA खिलाड़ी","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
लॉकडाउन की पाबंदियों में छूट, टीम के केंद्रों पर ट्रेनिंग कर सकते हैं NBA खिलाड़ी
Thu, 07 May 2020 06:51 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 07 May 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (एनबीए) की टीम सुविधाएं शुक्रवार से उन स्थानों पर खिलाड़ियों की व्यक्तिगत ट्रेनिंग के लिए खुलेंगी जहां राज्य और स्थानीय सरकारों ने कोरोना वायरस लॉकडाउन की पाबंदियों में छूट दी है।
विज्ञापन
यह 2019-2020 एनबीए सत्र को दोबारा शुरू करने की ओर बढ़ाया गया छोटा सा पहला कदम है। उटाह के रूडी गोबर्ट को कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद 12 मार्च को एनबीए सत्र को निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन
लीग ने हालांकि अभी वापसी की कोई समय सीमा तय नहीं की है। उटाह जैज के बास्केटबॉल संचालन के कार्यकारी उपाध्यक्ष डेनिस लिंडसे ने क्लब की वेबसाइट पर जारी बयान में कहा, 'हम रोमांचित हैं... खेल दोबारा शुरू करने की दिशा में पहला कदम उठाकर। हमें प्रतियोगिताओं की कमी खेल रही है। हमें मित्रता की कमी खल रही है।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'हम व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ेंगे। सबसे बड़ा लक्ष्य खिलाड़ियों और स्टाफ का मनोबल बढ़ाना है कि वे पूरी सुरक्षा के साथ हमारी ट्रेनिंग सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं।'