{"_id":"5c9d965fbdec2213e76c2c6b","slug":"ravi-kumar-and-elavenil-valarivan-wins-silver-in-asian-air-gun-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियाई एयरगन चैंपियनशिप: रवि और इलावेलिन की जोड़ी ने जीता रजत","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
एशियाई एयरगन चैंपियनशिप: रवि और इलावेलिन की जोड़ी ने जीता रजत
Fri, 29 Mar 2019 09:21 AM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Fri, 29 Mar 2019 09:21 AM IST
विज्ञापन
ravi kumar
भारतीय निशानेबाजों ने ताइपे के ताओयुआन में चल रही 12वीं एशियाई एयरगन चैंपियनशिप के दूसरे दिन एक स्वर्ण और दो रजत सहित तीन पदक जीते। भारत पांच पदकों के साथ तालिका में शीर्ष पर है। रवि कुमार और इलावेनिल ने सीनियर वर्ग में दस मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम में रजत, जबकि जूनियर वर्ग में भारत ने स्वर्ण और रजत अपने नाम किया।
विज्ञापन
रवि और इलावेनिल (837.1) क्वालिफिकेशन में शीर्ष पर रहे लेकिन पांच टीमों के फाइनल में उन्हें कोरियाई जोड़ी पार्क सुनमिन और शिन मिंकी (499.6) से हार मिली। भारतीय जोड़ी 498.4 अंक ही बना पाई। चीनी ताइपे ने कांस्य पदक जीता। दीपक कुमार और अपूर्वी चंदेला की दूसरी भारतीय जोड़ी चौथे स्थान पर रही। दस मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम के जूनियर वर्ग में दो भारतीय टीमें फाइनल में पहुंची।
विज्ञापन
मेहुली घोष और केवल प्रजापति कीजो क्वालिफिकेशन दौर में 838.5 अंकों के साथ शीर्ष पर रहे, जबकि श्रेया अग्रवाल और यश वर्धन (831.2) दूसरे स्थान पर रहे। फाइनल में श्रेया और यश ने पासा पलट दिया और अपनी हमवतन टीम को 0.4 अंक से पीछे छोड़कर स्वर्ण पदक जीता। इन दोनों ने 497.3 अंक और मेहुली व केवल ने 496.9 अंक बनाए। कोरिया ने इस स्पर्धा का कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन