{"_id":"5c025ee4bdec2241891ed5f2","slug":"raninder-singh-is-the-first-indian-to-be-elected-vice-president-from-international-shooting-bodys","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएसएसएफ अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी महासंघ के उपाध्यक्ष बनने वाले रनिंदर सिंह पहले भारतीय","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
आईएसएसएफ अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी महासंघ के उपाध्यक्ष बनने वाले रनिंदर सिंह पहले भारतीय
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 01 Dec 2018 03:43 PM IST
विज्ञापन
Raninder Singh
रनिंदर सिंह अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (ISSF) के उपाध्यक्ष चुने गए। इसी के साथ वे इस पद तक पहुंचने वाले पहले भारतीय शूटर भी बन गए। भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ के अध्यक्ष 51 वर्षीय रनिंदर महासंघ के चार उपाध्यक्षों में से एक होंगे।
विज्ञापन
पूर्व ट्रैप निशानेबाज को 161 वोट मिले, जबकि आयरलैंड के केविन किल्टी को 162 , अमेरिका के राबर्ट मिशेल को 153 और चीन के वांग यिफू को 146 वोट मिले। पिछले साल रनिंदर को चार साल के लिए एनआरएआई का अध्यक्ष चुना गया था।
विज्ञापन