फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Rakhi Halder bags gold at National Weightlifting Championships

राखी हलदर ने 210 किग्रा वजन उठाकर नेशनल चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक  

Thu, 06 Feb 2020 07:56 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 06 Feb 2020 07:56 AM IST
विज्ञापन
Rakhi Halder bags gold at National Weightlifting Championships
राखी हलदर - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय भारोत्तोलक राखी हलधर (64 किग्रा) निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से काफी पीछे रहने के बावजूद सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहीं। ओलंपिक क्वालिफायर सूची में 19वें स्थान पर चल रही राखी स्नैच में 93 और क्लीन एवं जर्क में 117 किग्रा  के साथ कुल 210 किग्रा का वजन उठाकर चैंपियन बनी।

विज्ञापन


रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड से खेलने वाली राखी ने दूसरे स्थान पर रही चंडीगढ़ की हरजिंदर कौल से 10 किग्रा अधिक वजन उठाया। बंगाल की राखी ने पिछले साल कतर अंतरराष्ट्रीय कप में कुल 218 किग्रा के निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन


राखी ने जून 2019 में राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में कुल 214 किग्रा वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता था। पुरुष वर्ग में पापुल चंगमाई (81 किग्रा) ने स्नैच में 145 और क्लीन एवं जर्क में 172 किग्रा के साथ कुल 317 किग्रा वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। सांबो लापुंग (89 किग्रा) कुल 333 किग्रा (145 और 188 किग्रा) वजन उठाकर शीर्ष पर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed