{"_id":"5b5a0fd14f1c1b4a748b7144","slug":"rajyavardhan-singh-rathore-urges-corporates-to-invest-in-development-of-sports","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री राठौड़ की खेलों में विकास के लिए कॉर्पोरेट से निवेश की अपील ","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
केंद्रीय मंत्री राठौड़ की खेलों में विकास के लिए कॉर्पोरेट से निवेश की अपील
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 26 Jul 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़
- फोटो : file
केंद्रीय मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ ने निवेशकों से अपील की कि वे देश में खेलों के विकास के लिए निवेश करें। खेल मंत्री ने घोषणा की कि सरकार एक परियोजना शुरू करने की तैयारी में है जिसमें प्रतिभा की पहचान की जाएगी और देश में आठ से 10 साल के बच्चों के कौशल को निखारा जाएगा और उन्हें छात्रवृत्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
राठौड़ ने यहां भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) वैश्विक खेल सम्मेलन 'स्कोरकार्ड' के दौरान कहा, 'स्कूलों में 10 करोड़ छात्र हैं। हम स्कूल बोर्ड, राज्य सरकार और सशस्त्र बलों के साथ साझेदारी करेंगे। वे सामान्य परीक्षण के आधार पर आठ से 10 साल के बच्चों की शारीरिक फिटनेस जांचेंगे।'
विज्ञापन
पहले परीक्षण के बाद छात्रों की संख्या 5000 कर दी जाएगी जिसके बाद 1000 छात्रों पर अति आधुनिक परीक्षण किया जाएगा। उन्होंने कहा, 'सही खेल के लिए सही शारीरिक प्रतिभा की पहचान की जाएगी और आठ साल तक उन्हें 5 लाख रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी जिससे कि जब छात्र 16 बरस का हो तो वह चैंपियन बनने के लिए तैयार हो। यह खेल में निवेश करने का समय है।' मंत्री ने जोर देकर कहा कि किसी भी खिलाड़ी को कोष की मांग करने में हिचकना नहीं चाहिए क्योंकि पैसे की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन