{"_id":"5c02a54abdec22413f5d9e06","slug":"rajvir-chikkara-wins-bronze-medal-in-senior-national-championships","type":"story","status":"publish","title_hn":"साजन भनवाल के कोच राजवीर छिकारा ने जीता ब्रॉन्ज","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
साजन भनवाल के कोच राजवीर छिकारा ने जीता ब्रॉन्ज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 01 Dec 2018 08:44 PM IST
विज्ञापन
rajveer and sajan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीनियर नेशनल रेसिलिंग चैंपियनशिप में 77 किलोग्राम कैटेगरी में दो गोल्ड मेडल जीतने वाले साजन भनवाल के बाद उनके कोच राजवीर छिकारा ने भी 82 किलोग्राम वाली कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। ग्रेको रोमन रेसलर पदक जीतने के बाद अब गोंडा से दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं।
विज्ञापन
बता दें कि राजवीर ने अब तक कुल 14 सीनियर नेशनल चैंपियनशिप खेली हैं, जिसमें से उनके नाम 13 मेडल हैं। हालांकि ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद राजवीर छिकारा ने कहा कि यह उनके अब तक जीते कुल आठ गोल्ड मेडल से भी ज्यादा कीमती पदक है क्योंकि उन्होंने दो साल बाद कोई पदक जीता है।
विज्ञापन
दूसरा, एक कोच होने के नाते बतौर रेसलर यह उनका पहला पदक है। इस जीत के बाद राजवीर ने कहा कि मेरा ध्यान पूरी तरह से साजन की तैयारी पर ही था। ऐसा पहली बार हुआ है जब हमने किसी प्रतियोगिता में एक साथ कोई मेडल जीता है।
विज्ञापन