{"_id":"5c75546ebdec22129c2db38b","slug":"railways-get-three-medals-in-senior-national-weightlifting","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में रेलवे ने जीते तीन पदक","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
महिला सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में रेलवे ने जीते तीन पदक
Tue, 26 Feb 2019 08:29 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Tue, 26 Feb 2019 08:29 PM IST
विज्ञापन
weightlifting
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड (आरएसपीबी) ने मंगलवार को 71वीं पुरुष और 34वीं महिला सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप के पांचवें दिन दो रजत और एक कांस्य सहित तीन पदक जीते।
विज्ञापन
महिला 87 किग्रा वर्ग में तमिलनाडु की पी अनुराधा ने स्नैच में 102 और क्लीन एवं जर्क में 126 किग्रा वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। रेलवे की सृष्टि सिंह (स्नैच में 102, क्लीन एवं जर्क में 120 किग्रा) ने रजत जबकि कर्नाटक की उषा बीएन (स्नैच में 95 किग्रा, क्लीन एवं जर्क में 120 किग्रा) ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
पुरुष 89 किग्रा वर्ग में ओड़िशा के के रवि कुमार (स्नैच में 150, क्लीन एवं जर्क में 192 किग्रा) ने स्वर्ण जीता। रेलवे के हर्षद वाडेकर ने रजत जबकि आरवी राहुल ने कांस्य पदक जीते। महिला 87 किग्रा से अधिक वर्ग में उत्तर प्रदेश की पूर्णिमा पांडे ने स्वर्ण पदक जीता जबकि आंध्र पदेश की के सिरोमणि ने रजत पदक हासिल किया। पंजाब की प्रदीप कौर ने कांस्य पदक जीता। इनपुट-भाषा
विज्ञापन