फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Ragala Venkata Rahul wins India their fourth Gold. Wins the 85kg Weightlifting

CWG 2018: तीसरे दिन भारत ने लगाया गोल्ड का 'चौका', वेंकट ने रचा इतिहास

Sat, 07 Apr 2018 05:25 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 07 Apr 2018 05:25 PM IST
विज्ञापन
Ragala Venkata Rahul wins India their fourth Gold. Wins the 85kg Weightlifting
वेंकट राहुल रगला

भारत के वेटलिफ्टर वेंकट राहुल रगला ने शनिवार को गोल्ड कोस्ट में चल रहे 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स के तीसरे दिन गोल्ड मेडल जीता। राहुल ने 85 किग्रा वर्ग में कुल 338 किग्रा का वजन उठाते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। भारत ने मौजूदा कॉमनवेल्थ गेम्स में चौथा गोल्ड मेडल जीता। इससे पहले मीराबाई चानू, संजीता चानू और सतीश शिवलिंगम गोल्ड मेडल जीत चुके हैं।

विज्ञापन


भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में कुल 6 पदक जीत लिए हैं, जिसमें से चार गोल्ड जबकि एक सिल्वर और एक ब्रोंज मेडल शामिल है। बता दें कि गुरुराज ने सिल्वर जबकि दीपक लाठेर ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। 
विज्ञापन

 

85 किग्रा वर्ग इवेंट में भारतीय भारोत्तोलक वेंकट राहुल रगला आखिरी में आए और उन्होंने पहले ही प्रयास में आसानी से 147 किग्रा का भार उठा लिया। इसके बाद तीसरे प्रयास में उन्होंने 151 किग्रा का वजन उठाया। इसी के साथ वह स्नैच दौर में दूसरे स्थान पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, वेंकट ने स्नैच एंड जर्क में 187 किग्रा का वजन उठाया और अपने प्रतिस्पर्धी से आगे निकल गए। सामोआ के डॉन ओपेलोगे 190 किग्रा का भार उठाने के प्रयास में नाकाम रहे, जिसके बाद वेंकट का गोल्ड मेडल पक्का हो गया। बता दें कि वेंकट ने साल 2017 कॉमनवेल्थ सीनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 के लिए क्वालिफाई किया था। इस दौरान उन्होंने कुल 351 किग्रा भारवर्ग के साथ गोल्ड जीता था। स्नैच राउंड में उन्होंने 156 और क्लीन एंड जर्क में 195 किग्रा का वजन उठाया था।


इसके अलावा उनके नाम सीनियर और जूनियर कैटेगरी में दो गोल्ड मेडल जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है। 17 साल की उम्र में ही वेंकट ने साल 2103 में हुए जूनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में यूछ और जूनियर कैटेगरी में दो गोल्ड मेडल रिकॉर्ड स्थापित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed