फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Rafael Nadal ends 2022 with defeat cameron norrie wins in United Cup Tennis Tournament

United Cup: राफेल नडाल ने हार के साथ किया 2022 का अंत, यूनाइटेड कप में कैमरून नोरी ने चौंकाया

Sat, 31 Dec 2022 07:43 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 31 Dec 2022 07:43 PM IST
सार

नोरी और नडाल के बीच यह पांचवां मुकाबला था। नोरी को पहली बार जीत मिली है। नोरी ने नडाल को 3-6, 6-3, 6-4 से हरा दिया। नडाल अगले महीने 23वें ग्रैंड स्लैम खिताब के लिए ऑस्ट्रेलियन ओपन में उतरेंगे।

विज्ञापन
Rafael Nadal ends 2022 with defeat cameron norrie wins in United Cup Tennis Tournament
राफेल नडाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल शनिवार (31 दिसंबर) को यूनाइटेड कप में ब्रिटेन के कैमरून नोरी ने से हार गए। इसके साथ ही नडाल ने हार के साथ साल का अंत किया है। अब वह एक जनवरी को मिश्रित युगल में पाब्लो बडोसा के साथ उतरेंगे। नोरी ने नडाल के खिलाफ जीत हासिल करके ब्रिटेन को स्पेन पर 1-0 की लीड दिला दी।
विज्ञापन


नोरी ने नडाल को 3-6, 6-3, 6-4 से हरा दिया। नडाल अगले महीने 23वें ग्रैंड स्लैम खिताब के लिए ऑस्ट्रेलियन ओपन में उतरेंगे। नडाल ने पहला सेट बिन किसी ब्रेक के आसानी से जीत लिया था। इसके बाद नोरी ने शानदार वापसी की। उन्होंने दूसरे सेट को 6-3 और तीसरे सेट को 6-4 से जीतकर मुकाबले को अपने नाम कर लिया। नोरी और नडाल के बीच यह पांचवां मुकाबला था। नोरी को पहली बार जीत मिली है।
विज्ञापन


नोरी ने मैच के बाद कहा, ''यह एक शानदार मुकाबला था। मुझे लगा था कि मैं उनके खिलाफ एक भी सेट नहीं जीत पाऊंगा। मैं वापसी करना चाहता हूं। इसके लिए मुझे धैर्य रखना था। यह शारीरिक रूप से थकाने वाला मुकाबला था। मैंने इसका भरपूर आनंद उठाया। उनके खिलाफ वापसी करना मुश्किल था। मुझे आखिरकार जीत मिल गई। साल का अंत शानदार हुआ।''
विज्ञापन
विज्ञापन


नोरी ने कहा कि टूर्नामेंट से पहले कड़ी तैयारी करने से उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में मदद मिली। उन्होंने कहा, "मेरा सीजन बहुत अच्छा रहा है। मैंने बहुत सारे मैच खेले हैं और यह मेरे लिए अच्छा रहा है। मुझे ऐसा लगा कि मुझे अपने शॉट्स में वास्तव में अच्छी गहराई मिल रही है।''
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed