फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rafael jets join Indian Air Force, MS Dhoni overjoyed and reveals his favourite Fighter Jet

राफेल नहीं बल्कि यह है लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी का पसंदीदा लड़ाकू विमान

Thu, 10 Sep 2020 03:05 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 10 Sep 2020 03:05 PM IST
सार

धोनी अभी दुबई में हैं और अपनी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ 19 सितंबर से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तैयारियों में लगे हैं।

विज्ञापन
Rafael jets join Indian Air Force, MS Dhoni overjoyed and reveals his favourite Fighter Jet
- फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पांच राफेल लड़ाकू विमानों को आज औपचारिक तौर पर भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल कर लिया गया। अंबाला वायु स्थल पर समारोह में विशेष रूप से भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांसीसी रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पर्ली मौजूद थे। 17 स्क्वाड्रन में राफेल को शामिल करने पर पूरा देश उत्साहित है।

विज्ञापन


विश्व कप विजेता पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी गुरुवार को खुशी जाहिर करते हुए कहा कि, 'आईएएफ पायलटों के हाथों में आकर इस शक्तिशाली विमान की मारक क्षमता और बढ़ेगी।'
विज्ञापन

 



धोनी ने ट्वीट किया, 'युद्ध में स्वयं को साबित कर चुके दुनिया के सर्वश्रेष्ठ 4.5 पीढ़ी के लड़ाकू विमानों के शामिल होने के साथ ही उन्हें विश्व के सर्वश्रेष्ठ फाइटर पायलट भी मिल गए हैं। हमारे पायलटों के हाथों ओर भारतीय वायुसेना के अलग अलग विमानों के बीच इस शक्तिशाली विमान की मारक क्षमता और बढ़ेगी।'

Rafael jets join Indian Air Force, MS Dhoni overjoyed and reveals his favourite Fighter Jet
Sukhoi 30 MKI

हाल में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले धोनी का सेना प्रेम किसी से छिपा नहीं। प्रादेशिक सेना के में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि प्राप्त माही सेना से जुड़ी किसी भी चीज से बेहद अपनत्व रखते हैं। कसी कड़ी में उन्होंने अपने पसंदीदा लड़ाकू विमान का भी खुलासा किया।
 


धोनी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, 'गौरवशाली 17 स्क्वाड्रन (गोल्डन एरोज) को शुभकामनाएं देता हूं और हम सभी को उम्मीद है कि राफेल मिराज 2000 का सेवा रिकार्ड पीछे छोड़ने में सफल रहेगा, लेकिन सुखोई 30 एमकेआई मेरा पसंदीदा विमान बना रहेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed