{"_id":"61ce5d898c7b3a077c0bfb20","slug":"r-vaishali-second-and-koneru-humpy-third-in-world-blitz-chess-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"World Blitz Chess ChampionShip: विश्व ब्लिट्ज शतरंज में वैशाली दूसरे और हंपी तीसरे स्थान पर","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
World Blitz Chess ChampionShip: विश्व ब्लिट्ज शतरंज में वैशाली दूसरे और हंपी तीसरे स्थान पर
Fri, 31 Dec 2021 07:01 AM IST
ओम. प्रकाश
एजेंसी, वॉरसा
एजेंसी, वॉरसा
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Fri, 31 Dec 2021 07:01 AM IST
सार
नौ दौर के बाद कजाखस्तान की बीबीसारा असायुबायेवा आठ अंक लेकर शीर्ष पर हैं। अब वैशाली का सामना उन्हीं से होगा। हंपी और रूस की अलेक्जेंद्रा तीसरे स्थान पर हैं। हंपी ने नौवें दौर में गोरियाश्किना को हराया और अब उनका सामना कोस्तेनियुक से होगा।
विज्ञापन
आर वैशाली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीस वर्षीय भारतीय खिलाड़ी आर वैशाली विश्व ब्लिट्ज शतरंज टूर्नामेंट के महिला वर्ग में नौ दौर के बाद दूसरे जबकि कोनेरू हंपी संयुक्त तीसरे स्थान पर हैं। वैशाली ने यूक्रेन की मारिया एम और रूस की वालेंटिना गुनिना को पहले दिन हराया और उनके 7.5 अंक हैं।
विज्ञापन
नौ दौर के बाद कजाखस्तान की बीबीसारा असायुबायेवा आठ अंक लेकर शीर्ष पर हैं। अब वैशाली का सामना उन्हीं से होगा। हंपी और रूस की अलेक्जेंद्रा तीसरे स्थान पर हैं। हंपी ने नौवें दौर में गोरियाश्किना को हराया और अब उनका सामना कोस्तेनियुक से होगा। वंतिका 32वें और पद्मिनी 57वें स्थान पर हैं।
विज्ञापन
कालर्सन पहले दिन हारे
ओपन वर्ग में गत चैंपियन मैग्नस कालर्सन को पहले दिन पराजय झेलनी पड़ी। वह शीर्ष पर काबिज लेवोन आरोनियन से डेढ अंक पीछे हैं। भारत के ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगायसी ने उन्हें 12वें दौर में ड्रॉ पर रोका। अर्जुन 12वें स्थान पर जबकि डी गुकेश 81वें स्थान पर हैं।
विज्ञापन