{"_id":"5e3004f78ebc3e99ea77f381","slug":"r-praggnanandhaa-slips-to-joint-third-spot-after-losing-to-hao-in-seventh-round","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रागननंदा का विजय अभियान रुका, हाओ बने रास्ते की बाधा, 56 चाल तक चली बाजी में हारे","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
प्रागननंदा का विजय अभियान रुका, हाओ बने रास्ते की बाधा, 56 चाल तक चली बाजी में हारे
Tue, 28 Jan 2020 03:25 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 28 Jan 2020 03:25 PM IST
विज्ञापन
प्रागननंदा
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रागननंदा का 18वें जिब्राल्टर शतरंज महोत्सव में पांच बाजियों से चला आ रहा विजय अभियान चीन के वांग हाओ से सातवें दौर में मिली हार के साथ ही थम गया। हमवतन पीवी नंदिता से पहली बाजी गंवाने के बाद लगातार पांच बाजियां जीतने वाले 14 वर्षीय प्रागननंदा ने हाओ का भी डटकर सामना किया, लेकिन आखिर में उन्हें 56 चाल तक चली बाजी में हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
चीनी ग्रैंडमास्टर इस जीत से रूस के आंद्रे एस्पिपेंको और डेविड परावयान तथा ईरान के प्रथम मागसूदलू के साथ संयुक्त बढ़त पर पहुंच गया है। इन सभी के छह-छह अंक हैं। भारत के के. शशिकिरण को हराने वाले रूस के दानिल युफा और उनके हमवतन मिहेल कोबालिया के 5.5 अंक हैं।
विज्ञापन
दूसरी वरीयता प्राप्त मैक्सिम वाचियर लाग्रेव, पूर्व विश्व चैंपियन वेसलिन टोपालोव, भारत के बी अधिबान, कार्तिकेयन मुरली, आर्यन चोपड़ा, एसएस नारायणन, प्रागननंदा और डी गुकेश का नंबर आता है। इन सभी के पांच-पांच अंक हैं।
विज्ञापन