फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   pv sindhu wins korea open title with victory over okuhara 

सिंधु ने ओकुहारा से लिया हार का बदला, कोरिया ओपन का खिताब जीत रचा इतिहास

Sun, 17 Sep 2017 05:45 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Sun, 17 Sep 2017 05:45 PM IST
विज्ञापन
pv sindhu wins korea open title with victory over okuhara 
पीवी सिंधू - फोटो : twitter
भारत की पीवी सिंधु ने रविवार को इतिहास रच दिया। सिंधु ने कोरिया ओपन के फाइनल में जापान की नोजोमी ओकुहारा को हरा कर विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में ओकुहारा के हाथ मिली हार का बदला ले लिया। ओकुहारा ने विश्व चै‌ंपियनशिप में सिंधु को कड़े मुकाबले में हरा दिया था। सियोल में सिंधु ने एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में नोजोमी ओकुहारा को 22-20, 11-21 और 21-18 से हराते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की। मैच एक घंटे 24 मिनट तक चला। और अंत में बाजी सिंधु के हा‌थ लगी। 
विज्ञापन


यह खिताब जीतने वाली सिंधु पहली भारतीय बन गई हैं। 1991 से शुरू हुई इस प्रतियोगिता में अब तक किसी भारतीय को सफलता हाथ नहीं लगी थी। 



विश्व की नंबर 5 पीवी सिंधु और नंबर 6 जापान की नोजोमी ओकुहारा के बीच कोरिया ओपन के ‌खिताबी मुकाबले में कांटे की टक्कर हुई। दोनों में से कोई भी पीछे हटने को राजी नहीं थीं। दोनों के बीच इससे पहले सात मुकाबलों में ओकुहारा 4-3 से आगे थीं। लेकिन अब दोनों के बीच हिसाब बराबर हो गया है। विश्व चैंपियनशिप में फाइनल में हार के बाद सिंधु नोजोमी ओकुहारा के खिलाफ इस खिताबी मुकाबले में शुरू से आक्रामक नजर आईं। और ओकुहारा को किसी प्रकार का मौका नहीं दिया। 
विज्ञापन

मेगा स्टार अमिताभ बच्चनने इस जीत पर सिंधु को बधाई दी है। ट्विटर पर अमिताभ ने कहा कि सिंधु ने फाइनल मुकाबला जीतकर हार का मीठा बदला ले लिया।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed